ब्रेकिंग
अशोकधाम भगदड़ के बाद अलर्ट मोड में सरकार, अंतिम सोमवारी और पूर्णिमा के मौके पर 10 अधिकारियों की प्रतिनियुक्ति, पूरी लिस्ट देखिएपश्चिम चंपारण बस हादसा: पांच लोगों की मौत के बाद सड़क पर उतरे परिजन, शव सड़क पर रखकर की मुआवजे की मांगलुंगी पहनकर प्रेस कॉन्फ्रेंस करने पहुंचे विधायक IP गुप्ता, पत्रकारों से बोले-‘मोदी जी मेरे सपने में आए थे’ पटना में डराने लगी गंगा: भद्र घाट और महावीर घाट की सड़क पर पानी; SDRF और NDRF को अलर्ट रहने के निर्देशस्कूल से लौट रही छात्रा पर धारदार हथियार से हमला, गर्दन पर गंभीर चोट; हालत नाजुक अशोकधाम भगदड़ के बाद अलर्ट मोड में सरकार, अंतिम सोमवारी और पूर्णिमा के मौके पर 10 अधिकारियों की प्रतिनियुक्ति, पूरी लिस्ट देखिएपश्चिम चंपारण बस हादसा: पांच लोगों की मौत के बाद सड़क पर उतरे परिजन, शव सड़क पर रखकर की मुआवजे की मांगलुंगी पहनकर प्रेस कॉन्फ्रेंस करने पहुंचे विधायक IP गुप्ता, पत्रकारों से बोले-‘मोदी जी मेरे सपने में आए थे’ पटना में डराने लगी गंगा: भद्र घाट और महावीर घाट की सड़क पर पानी; SDRF और NDRF को अलर्ट रहने के निर्देशस्कूल से लौट रही छात्रा पर धारदार हथियार से हमला, गर्दन पर गंभीर चोट; हालत नाजुक

बिहार: प्रिंसिपल के घर में भीषण चोरी, 40 लाख से अधिक के गहने ले भागे शातिर चोर, पूरी वारदात CCTV कैमरे में कैद

SAHARSA: सहरसा में इन दिनों चोरों ने आतंक मचा रखा है। शातिर चोरों ने इस बार एक कॉलेज के प्रिंसिपल के घर को अपना निशाना बनाया है। चोर देर रात घर में घुसे और करीब 40 लाख से अधिक के आ

बिहार: प्रिंसिपल के घर में भीषण चोरी, 40 लाख से अधिक के गहने ले भागे शातिर चोर, पूरी वारदात CCTV कैमरे में कैद
Mukesh Srivastava
2 मिनट

SAHARSA: सहरसा में इन दिनों चोरों ने आतंक मचा रखा है। शातिर चोरों ने इस बार एक कॉलेज के प्रिंसिपल के घर को अपना निशाना बनाया है। चोर देर रात घर में घुसे और करीब 40 लाख से अधिक के आभूषण चुराकर फरार हो गए। पूरी वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। घटना सदर थाना क्षेत्र के कायस्थ टोला की है। 


दरअसल, सुपौल जिले के वीरपुर कॉलेज के प्राचार्ज डॉ. राजीव सिन्हा के घर में भीषण चोरी की घटना हुई है। घर में उनकी पत्नी और 85 वर्षीय मां भी घर में मौजूद थी। चोर प्राचार्य की पत्नी सोनी सहाय के कमरे से होते हुए भीतर के कमरे में घुसा। भीतर वाले कमरे में रखे स्ट्रांग रूम और गोदरेज को तोड़ा। गोदरेज से कीमती जेवरात और नकद रुपए को निकाले। डेढ़ घंटे तक घर में रहने के बाद वापस निकल गया। 


चोरी की घटना की सूचना पुलिस और डॉग स्क्वायड और एफएसएल की टीम मौके पर पहुंची। मोहल्ले के घरों में लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज भी जांच की गई। शातिर चोर 8 सोने की चेन, 9 जोड़ा कान की बाली, तीन जोड़ा कान का झुमका, दो जोड़ा हाथ का कंगन, तीन नाक का नथिया, तीन जोड़ा हीरे का सेट, दो सेट डायमंड का, 8 सोने की अंगूठी, दो जोड़ा पायल और लगभग 6 हजार 500 रुपए नकद की चोरी कर लिया है। कम से कम 40 से 45 लाख मूल्य के सोने और हीरे के जेवरात की चोरी हुई है।

रिपोर्टिंग
R

रिपोर्टर

RITESH HUNNY

FirstBihar संवाददाता