ब्रेकिंग
मिट्ठू लाओ-50 हजार का ईनाम पाओ: बिल्ली की डर से उड़ा 14 साल पुराना तोता, पूरे इलाके में मालिक ने लगाया पोस्टर ✦PM आवास योजना में बड़ा फर्जीवाड़ा! छह परिवारों पर गिरेगी गाज... होगी सरकारी राशि की वसूली✦सेल टैक्स ऑफिस में निगरानी की रेड, 25 हजार रिश्वत लेते असिस्टेंट कमिश्नर और डाटा एंट्री ऑपरेटर गिरफ्तार✦कोचिंग से लौटते ही नदी में नहाने निकले 3 किशोर, कुछ देर बाद आई मौत की खबर; परिवार में कोहराम✦बिहार के इस CO ने सरकारी राशि में 11.47 लाख का किया खेल ! जिलाधिकारी की रिपोर्ट पर अब होगी यह कार्रवाई...✦मिट्ठू लाओ-50 हजार का ईनाम पाओ: बिल्ली की डर से उड़ा 14 साल पुराना तोता, पूरे इलाके में मालिक ने लगाया पोस्टर ✦PM आवास योजना में बड़ा फर्जीवाड़ा! छह परिवारों पर गिरेगी गाज... होगी सरकारी राशि की वसूली✦सेल टैक्स ऑफिस में निगरानी की रेड, 25 हजार रिश्वत लेते असिस्टेंट कमिश्नर और डाटा एंट्री ऑपरेटर गिरफ्तार✦कोचिंग से लौटते ही नदी में नहाने निकले 3 किशोर, कुछ देर बाद आई मौत की खबर; परिवार में कोहराम✦बिहार के इस CO ने सरकारी राशि में 11.47 लाख का किया खेल ! जिलाधिकारी की रिपोर्ट पर अब होगी यह कार्रवाई...

बिहार: पत्नी के सामने पति की गोली मारकर हत्या, मछली चावल खिलाने के लिए घर बुलाया और सीने में उतार दी ताबड़तोड़ 6 गोलियां

SAHARSA: सहरसा में पत्नी के सामने ही उसके पति की हत्या कर दी गई। मृतक शख्स का गांव के ही कुछ लोगों से जमीन का विवाद चल रहा था। गुरुवार की रात बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर दी। घटन

बिहार: पत्नी के सामने पति की गोली मारकर हत्या, मछली चावल खिलाने के लिए घर बुलाया और सीने में उतार दी ताबड़तोड़ 6 गोलियां
Mukesh Srivastava
2 मिनट

SAHARSA: सहरसा में पत्नी के सामने ही उसके पति की हत्या कर दी गई। मृतक शख्स का गांव के ही कुछ लोगों से जमीन का विवाद चल रहा था। गुरुवार की रात बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर दी। घटना पतरघट थाना क्षेत्र के नवटोलिया गांव की है। 


मृतक की पहचान नवटोलिया गांव निवासी 45 वर्षीय मदन यादव के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि मदन यादव का गांव के ही अशोक यादव, संतोष यादव सहित अन्य लोगों से जमीन का विवाद चल रहा था। इन लोगों ने मृतक को मछली चावल खिलाने का झांसा देकर उसे खाने पर बुलाया और लगभग आधा दर्जन गोली मारकर हत्या कर दी। घटना के बाद गांव में दहशत का माहौल बना है।


घटना की जानकारी दिए जाने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस और एफएसएल की टीम जांच में जुट गई है। मुख्यालय डीएसपी धीरेंद्र पांडेय ने भी सदर अस्पताल पहुंचकर घटना की जानकारी ली है। परिजनों ने बताया कि मृतक की पत्नी के सामने ही अपराधियों ने मदन यादव को गोली मारकर मौत के घाट उतार दिया। 


मृतक के बड़े भाई ने बताया कि अशोक यादव और अन्य ने साजिश के तहत उसे खाने पर बुलाया था। मदन को अनहोनी की आशंका हुई तो उन्होंने अपनी पत्नी को फोन कर बताया। पत्नी वहां पहुंची तो अपराधी उसके पति के सामने पिस्टल तानकर खड़े थे। पत्नी ने लाख मिन्नतें की लेकिन बदमाशों ने उसके सामने ही मदन यादव को गोलियों से छलनी कर दिया।

रिपोर्टिंग
R

रिपोर्टर

RITESH HUNNY

FirstBihar संवाददाता