ब्रेकिंग
पेपर लीक मामले में बड़ा एक्शन: IGIMS के आधा दर्जन MBBS छात्र सस्पेंड, हॉस्टल छोड़ने का आदेशबिहार में म्यूजिक कंपनी के डायरेक्टर के घर ED की रेड, करोड़ों की ठगी और मनी लॉन्ड्रिंग का मामलाBihar News : विधायक बनते ही मैदान में उतरे प्रशांत किशोर! 11 अगस्त से बांकीपुर के हर वार्ड में जाएंगे, 3 महीने में बदलाव का बड़ा वादा"Bihar News : ईओ विमल कुमार हत्याकांड में बड़ा एक्शन! CM सम्राट चौधरी ने दिए स्पीडी ट्रायल के आदेश, पत्नी ने रखीं 5 बड़ी मांगेंBihar News : 15 अगस्त से पहले बड़ा तोहफा! बिहार के 11 लाख परिवारों को मिलेगा नया राशन कार्ड, जानिए आवेदन की पूरी प्रक्रियापेपर लीक मामले में बड़ा एक्शन: IGIMS के आधा दर्जन MBBS छात्र सस्पेंड, हॉस्टल छोड़ने का आदेशबिहार में म्यूजिक कंपनी के डायरेक्टर के घर ED की रेड, करोड़ों की ठगी और मनी लॉन्ड्रिंग का मामलाBihar News : विधायक बनते ही मैदान में उतरे प्रशांत किशोर! 11 अगस्त से बांकीपुर के हर वार्ड में जाएंगे, 3 महीने में बदलाव का बड़ा वादा"Bihar News : ईओ विमल कुमार हत्याकांड में बड़ा एक्शन! CM सम्राट चौधरी ने दिए स्पीडी ट्रायल के आदेश, पत्नी ने रखीं 5 बड़ी मांगेंBihar News : 15 अगस्त से पहले बड़ा तोहफा! बिहार के 11 लाख परिवारों को मिलेगा नया राशन कार्ड, जानिए आवेदन की पूरी प्रक्रिया

बिहार : डॉक्टर पर नशे में ऑपरेशन का आरोप, मौत के बाद घरवालों ने जमकर किया हंगामा

SAHARSA - इस वक्त खबर बिहार के सहरसा कि है जहां जिला मुख्यालय के सराही स्थित के. पी. आरोग्य निकेतन निजी अस्पताल में सुलिंदाबाद के एक मरीज की मौत ऑपरेशन के तुरंत बाद ही हो गई। मौत की खबर के बाद गुस्

बिहार : डॉक्टर पर नशे में ऑपरेशन का आरोप, मौत के बाद घरवालों ने जमकर किया हंगामा
Aprajita  Shila
Aprajita Shila
3 मिनट

SAHARSA - इस वक्त खबर बिहार के सहरसा कि है जहां जिला मुख्यालय के सराही स्थित के. पी. आरोग्य निकेतन निजी अस्पताल में सुलिंदाबाद के एक मरीज की मौत ऑपरेशन के तुरंत बाद ही हो गई। मौत की खबर के बाद गुस्साए परिजनों ने डॉक्टर पर शराब के नशे में ऑपरेशन करने व मरीज की जान ले लेने का आरोप लगा जमकर बवाल किया। 


घटना शुक्रवार दोपहर की है। घटना को लेकर आक्रोशितो ने सराही मुख्य मार्ग को घंटों जामकर आरोपित डॉक्टर के खिलाफ कार्यवाही की मांग की। मृतक मरीज सदर थाना क्षेत्र के सुलिंदाबाद के रहने वाले अशोक पौद्दार थे। लीवर में सूजन की शिकायत के बाद परिजनों द्वारा अशोक को बीते 11 जनवरी को डॉक्टर आरआर पटेल से मरीज को ठीक कर देने के मिले आश्वासन के बाद भर्ती कराया गया था।  घटना को लेकर मृतक अशोक पोद्दार के पुत्र मुकेश कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि उनके पिता अशोक पोद्दार को लीवर में सूजन की शिकायत थी। पिता को पटना में दिखाने की तैयारी कर रहे थे। इसी बीच जानकारी मिलने पर डॉ. आर. आर. पटेल से पिता को दिखाया। मरीज को देखने के बाद डॉ. आर. आर. पटेल ने मरीज के ईलाज को लेकर अस्वस्थ करते हुए कहा कि मरीज को अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराएं। इसके बाद बीते 11 जनवरी को क्लीनिक में भर्ती कराया गया था। जहां 26 जनवरी को ऑपरेशन के बाद ही पिता की मौत हो गई। 


मृतक मरीज के भतीजा मनीष कुमार पोद्दार ने डॉक्टर पर गंभीर आरोप लगाते हुए बताया कि डॉक्टर द्वारा शराब पीकर मरीज का ऑपरेशन किया गया। डॉक्टर की लापरवाही बरतने के कारण मरीज को जान गवानी पड़ी। उन्होंने कहा कि डॉ. आर. आर. पटेल पूर्व में भी कई जान ले चुका है उन्होंने बताया कि बीते 15 दिनों से भर्ती मरीज का ऑपरेशन को लेकर डॉक्टर टालमटोल करता रहा 26 जनवरी को शराब पीकर डॉक्टर ने लापरवाही बरत मरीज का ऑपरेशन कर दिया। जिससे ऑपरेशन के कुछ ही देर के बाद मरीज की मौत हो गई। परिजनों ने आरोप लगाते हुए कहा कि डॉ. आर. आर. पटेल बगैर डिग्री के क्लीनिक संचालित कर मरीजों की जान के साथ खिलवाड़ कर रहा है। आक्रोशित लोगों ने प्रशासन से आरोपित डॉक्टर की अस्पताल को सील कर डॉक्टर के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की मांग की है। 


इधर घटना की सूचना मिलते ही सदर थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और आक्रोशित लोगों को समझा-बुझाकर मामले को शांत करा आरोपी डॉक्टर के खिलाफ आवेदन देने और कार्यवाही करने की भरोसा जताया है। घटना के बाद से हो मृतक के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।


रिपोर्टिंग
R

रिपोर्टर

RITESH HUNNY

FirstBihar संवाददाता