ब्रेकिंग
‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश

बिहार में साइबर अपराधियों के हौसले बुलंद: Whatsapp प्रोफाइल पर आयुक्त की फोटो लगाकर ठगी की कोशिश, तीन जिलों के DM और DIG को भेजा मैसेज

SAHARSA: बिहार में साइबर अपराधियों के हौसले बुलंद होते जा रहे हैं। आम लोगों को चूना लगाने के बाद अब उनके निशाने पर सरकार के अधिकारी आ गए हैं। ताजा मामला सहरसा से सामने आया है, जहां

बिहार में साइबर अपराधियों के हौसले बुलंद: Whatsapp प्रोफाइल पर आयुक्त की फोटो लगाकर ठगी की कोशिश, तीन जिलों के DM और DIG को भेजा मैसेज
Mukesh Srivastava
2 मिनट

SAHARSA: बिहार में साइबर अपराधियों के हौसले बुलंद होते जा रहे हैं। आम लोगों को चूना लगाने के बाद अब उनके निशाने पर सरकार के अधिकारी आ गए हैं। ताजा मामला सहरसा से सामने आया है, जहां साइबर ठगों ने ह्वाट्सएप प्रोफाइल पर कोसी प्रक्षेत्र की आयुक्त नीलम चौधरी की फोटो लगाकर तीन जिलों के डीएम और डीआईजी को मैसेज भेजकर पौसों की मांग की है।


साइबर अपराधियों ने कोसी प्रक्षेत्र के आयुक्त नीलम चौधरी की तस्वीर ह्वाट्स एप प्रोफाइल पर लगा कर इस प्रक्षेत्र के डीआईजी, सहरसा, सुपौल और मधेपुरा के डीएम से अवैध राशि की मांग की। जिसकी सूचना मिलते ही आयुक्त ने साइबर थाना में केस दर्ज कराया है।


आयुक्त की तरफ से दिए आवेदन में कहा गया है कि बीते दिनों उन्हें पता चला कि उनकी तस्वीर का इस्तेमाल कर अज्ञात साइबर ठगों द्वारा व्हाट्सएप जिसका मोबाइल नंबर 94762617914 के माध्यम से पुलिस उपमहानिरीक्षक कोसी क्षेत्र, डीएम सहरसा, मधेपुरा और सुपौल के सरकारी मोबाइल नंबर पर मैसेज एवं वॉइस कॉल के माध्यम से अवैध रूप से राशि की मांग की गई है। 


बता दें कि पिछल महीने एसपी गोपनीय का प्रवाचक बनकर होली के नाम पर जिले के कई थानाध्यक्षों से पैसे की मांग की गई थी हालांकि पुलिस एक्टिव हुई और साइबर अपराधी को गिरफ्तार कर लिया गया था। ठग ने होली पर्व के नाम पर विभिन्न थानाध्यक्षों से पुलिस अधीक्षक के नाम पर होली खर्च के नाम पर 10 हजार रूपया पेटीएम करने को कहा था।

रिपोर्टिंग
R

रिपोर्टर

RITESH HUNNY

FirstBihar संवाददाता