ब्रेकिंग
बख्तियारपुर में शिवचर्चा की आरती के दौरान घर में लगी आग, तीन लोगों की दर्दनाक मौतसासाराम में बोलेरो-ऑटो की टक्कर: CRPF जवान की मौत, पत्नी और दो बच्चों समेत 5 घायलस्कूल के औचक निरीक्षण में खुली व्यवस्थाओं की पोल, SDM ने प्रधानाचार्य को किया शो-कॉज, रसोइया बर्खास्तदरभंगा में दर्दनाक सड़क हादसा, स्कॉर्पियो की टक्कर से पति-पत्नी की मौत; LNMU में प्रोफेसर थीं बबीता देवीबिहार में बढ़ा नदियों का जलस्तर, अपने विधानसभा क्षेत्र राघोपुर में कटाव प्रभावित इलाकों का तेजस्वी यादव ने लिया जायजाबख्तियारपुर में शिवचर्चा की आरती के दौरान घर में लगी आग, तीन लोगों की दर्दनाक मौतसासाराम में बोलेरो-ऑटो की टक्कर: CRPF जवान की मौत, पत्नी और दो बच्चों समेत 5 घायलस्कूल के औचक निरीक्षण में खुली व्यवस्थाओं की पोल, SDM ने प्रधानाचार्य को किया शो-कॉज, रसोइया बर्खास्तदरभंगा में दर्दनाक सड़क हादसा, स्कॉर्पियो की टक्कर से पति-पत्नी की मौत; LNMU में प्रोफेसर थीं बबीता देवीबिहार में बढ़ा नदियों का जलस्तर, अपने विधानसभा क्षेत्र राघोपुर में कटाव प्रभावित इलाकों का तेजस्वी यादव ने लिया जायजा

बिहार में साइबर अपराधियों का कारनामा, बिजली बिल अपडेट करने के नाम पर ठग लिए 16 लाख

SAHARSA: बिहार में साइबर अपराध की घटनाओं में तेजी देखी जा रही है। साइबर क्रिमिनल भोलेभाले लोगों को अपने जाल में फंसाकर उनकी मेहनत की कमाई मिनटों में उड़ा ले रहे हैं। ताजा मामला सहर

बिहार में साइबर अपराधियों का कारनामा, बिजली बिल अपडेट करने के नाम पर ठग लिए 16 लाख
Mukesh Srivastava
2 मिनट

SAHARSA: बिहार में साइबर अपराध की घटनाओं में तेजी देखी जा रही है। साइबर क्रिमिनल भोलेभाले लोगों को अपने जाल में फंसाकर उनकी मेहनत की कमाई मिनटों में उड़ा ले रहे हैं। ताजा मामला सहरसा से सामने आया है, जहां साइबर अपराधियों ने बिजली बिल अपडेट करने के नाम पर एक शख्स के खाते से 16 लाख रुपए उड़ा लिए। घटना सदर थाना क्षेत्र के गंगजला का है। 


जानकारी के मुताबिक सदर थाना क्षेत्र के गंगजला निवासी विनोद कुमार यादव कोल इंडिया में मैनेजर के पद से सेवानिवृत हुए हैं। साइबर अपराधियों ने उन्हे अपना शिकार बनाते हुए दो दिन के भीतर उनके खाते से 16 लाख रुपए निकाल लिए हैं। पीड़ित ने बताया कि उनके मोबाइल फोन पर बिजली बिल सुधार करने के नाम पर कॉल आया था, बदमाशों ने उनसे पूरी जानकारी लेने के बाद मोबाइल पर एक लिंक भेजा। 


जैसे ही विनोद कुमार ने लिंक को टच किया बैंक खाते से 23 और 24 मार्च को दो दिनों में करीब 16 लाख रुपये की निकासी कर ली गई। पीड़ित के द्वारा अपने खाते की जानकारी देते हुए बताया गया है साइबर ठगों ने 23 मार्ग को 2 लाख रुपये, 2 लाख रुपये और तीन लाख रुपये निकासी कर लिया गया। वहीं अगले दिन 24 मार्च को भी इसी प्रकार अलग-अलग समय पर लाखों रुपए मिलाकर करीब 16 लाख रुपये की निकासी कर लिया गया। पीड़ित ने साइबर थाने में मामला दर्ज कराया है।

रिपोर्टिंग
R

रिपोर्टर

RITESH HUNNY

FirstBihar संवाददाता