ब्रेकिंग
घर के बाहर खेल रही 2 साल की बच्ची अचानक गायब, CCTV में महिला ले जाती दिखी✦रील का शौक बना जानलेवा: इंस्टाग्राम पर वीडियो बनाने के विवाद में छोटे भाई ने ले ली बड़े भाई की जान✦BIHAR: बनमनखी के केंद्रीयकृत रसोईघर में SDM का छापा, भोजन की गुणवत्ता से लेकर अग्नि सुरक्षा तक मिलीं खामियां✦मध्य प्रदेश में बंधक बनाए गए बिहार के मजदूरों को छुड़ाने की मांग, बिहार भवन ने जिला प्रशासन को लिखा पत्र✦नितिन नबीन ने विनय बिहारी की लगाई फटकार, कहा..सम्राट चौधरी सरकार के खिलाफ बोले तो खैर नहीं!✦घर के बाहर खेल रही 2 साल की बच्ची अचानक गायब, CCTV में महिला ले जाती दिखी✦रील का शौक बना जानलेवा: इंस्टाग्राम पर वीडियो बनाने के विवाद में छोटे भाई ने ले ली बड़े भाई की जान✦BIHAR: बनमनखी के केंद्रीयकृत रसोईघर में SDM का छापा, भोजन की गुणवत्ता से लेकर अग्नि सुरक्षा तक मिलीं खामियां✦मध्य प्रदेश में बंधक बनाए गए बिहार के मजदूरों को छुड़ाने की मांग, बिहार भवन ने जिला प्रशासन को लिखा पत्र✦नितिन नबीन ने विनय बिहारी की लगाई फटकार, कहा..सम्राट चौधरी सरकार के खिलाफ बोले तो खैर नहीं!

बिहार में बेखौफ हुए बदमाश, बाजार से घर लौट रहे कंप्यूटर ऑपरेटर को मारी गोली

SAHARSA: बिहार में अपराधी वारदातों को अंजाम देकर पुलिस को खुली चुनौती दे रहे हैं। ताजा मामला सहरसा से सामने आया है, जहां बाइक सवार बदमाशों ने एक डाटा ऑपरेटर को गोली मारकर गंभीर रूप

बिहार में बेखौफ हुए बदमाश, बाजार से घर लौट रहे कंप्यूटर ऑपरेटर को मारी गोली
Mukesh Srivastava
2 मिनट

SAHARSA: बिहार में अपराधी वारदातों को अंजाम देकर पुलिस को खुली चुनौती दे रहे हैं। ताजा मामला सहरसा से सामने आया है, जहां बाइक सवार बदमाशों ने एक डाटा ऑपरेटर को गोली मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। घटना सदर थाना क्षेत्र के सिरादेय चौक के पास की है। 


बताया जा रहा है कि दिघीया के वार्ड संख्या चार निवासी राजेश कुमार उर्फ कलधर का बेटा सीत कुमार के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि डाटा ऑपरेटर सीत कुमार अपने घर लौट रहा था इसी दौरान बाइक सवार अपराधियों ने गोली मारकर बुरी तरह जख्मी कर दिया और मौके से फरार हो गए। आनन फानन में जख्मी हालत में युवक को इलाज के लिए शहर के निजी नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया है। घटना की जानकारी के बाद मौके पर पहुंची सदर थाना की पुलिस छानबीन में जुट गई है।


घायल युवक ने बताया कि सिरादेय चौक से वह अपने घर दिघीया जा रहा था, तभी शिव मंदिर के पास एक बाइक पर सवार तीन युवक पहुंचे और रूकने का इशारा किया, इसके बाद अचानक गोली चला दी। सदर थानाध्यक्ष श्रीराम सिंह ने बताया कि युवक को एक गोली लगी है। गोली किसने और क्यूं चलाई इसका पता लगाया जा रहा है। घटना को अंजाम देने वाले बदमाशों को जल्द गिरफ्तार किया जाएगा। 

रिपोर्टिंग
R

रिपोर्टर

RITESH HUNNY

FirstBihar संवाददाता