ब्रेकिंग
दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी✦दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी

बिहार में अपराधियों के हौसले बुलंद : वकील को सरेआम मारी गोली : पुराने केस में सुलह का बना रहे थे दबाव

SAHARSA : बिहार में अपराधियों के हौसले लगातार बुलंद होते जा रहे हैं। सहरसा में बेखौफ बदमाशों ने एक वकील को गोली मारकर घायल कर दिया। घायल वकील को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया

बिहार में अपराधियों के हौसले बुलंद : वकील को सरेआम मारी गोली : पुराने केस में सुलह का बना रहे थे दबाव
Mukesh Srivastava
2 मिनट

SAHARSA : बिहार में अपराधियों के हौसले लगातार बुलंद होते जा रहे हैं। सहरसा में बेखौफ बदमाशों ने एक वकील को गोली मारकर घायल कर दिया। घायल वकील को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है। घटना सदर थाना क्षेत्र के भेलवा चौक की है।


अपराधियों की गोली से घायल वकील की पहचान लीलाधर शर्मा के रुप में हुई है। लीलाधार शर्मा व्यवहार न्यायालय में वकालत करते हैं। बताया जा रहा है कि किसी पुराने केस में सुलह के लिए कुछ लोग उन पर दबाव बना रहे थे। इसी को लेकर इस घटना को अंजाम दिया गया है। पीड़ित लीलाधर शर्मा का अपने पड़ोसी से पूर्व से ज़मीनी विवाद चल रहा है। जिसमें दोनों पक्षों की तरफ से केस किया गया था।


एक पक्ष के लोग अभी भी जेल में हैं तथा इनके परिजन द्वारा केस उठाने के लिए पीड़ित व्यक्ति पर दबाव बनाया जा रहा था और उनके द्वारा ही वकील के साथ मारपीट के दौरान गोली चलाई गई है। घटना के बाद आनन-फानन में जख्मी वकील को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां उनकी हालत गंभीर बनी हुई है।


घटना के बाद सदर एसडीपीओ आलोक कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और मामले की तहकीकात में जुट गए हैं। अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए एसपी के निर्देश पर सदर एसडीपीओ के नेतृत्व में विशेष टीम का गठन किया गया है। पुलिस टीम आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है।

रिपोर्टिंग
R

रिपोर्टर

RITESH HUNNY

FirstBihar संवाददाता