ब्रेकिंग
‘किसी भी बेटी को अगर कोई छू ले तो 24 घंटे में सलाखों के पीछे होगा’, युवा संवाद में बोले सीएम सम्राट चौधरी✦मिट्ठू लाओ-50 हजार का ईनाम पाओ: बिल्ली की डर से उड़ा 14 साल पुराना तोता, पूरे इलाके में मालिक ने लगाया पोस्टर ✦PM आवास योजना में बड़ा फर्जीवाड़ा! छह परिवारों पर गिरेगी गाज... होगी सरकारी राशि की वसूली✦सेल टैक्स ऑफिस में निगरानी की रेड, 25 हजार रिश्वत लेते असिस्टेंट कमिश्नर और डाटा एंट्री ऑपरेटर गिरफ्तार✦कोचिंग से लौटते ही नदी में नहाने निकले 3 किशोर, कुछ देर बाद आई मौत की खबर; परिवार में कोहराम✦‘किसी भी बेटी को अगर कोई छू ले तो 24 घंटे में सलाखों के पीछे होगा’, युवा संवाद में बोले सीएम सम्राट चौधरी✦मिट्ठू लाओ-50 हजार का ईनाम पाओ: बिल्ली की डर से उड़ा 14 साल पुराना तोता, पूरे इलाके में मालिक ने लगाया पोस्टर ✦PM आवास योजना में बड़ा फर्जीवाड़ा! छह परिवारों पर गिरेगी गाज... होगी सरकारी राशि की वसूली✦सेल टैक्स ऑफिस में निगरानी की रेड, 25 हजार रिश्वत लेते असिस्टेंट कमिश्नर और डाटा एंट्री ऑपरेटर गिरफ्तार✦कोचिंग से लौटते ही नदी में नहाने निकले 3 किशोर, कुछ देर बाद आई मौत की खबर; परिवार में कोहराम

बिहार में अपराधियों के हौसले बुलंद: जिप सदस्य के घर पर की ताबड़तोड़ फायरिंग, CCTV में कैद हुई पूरी वारदात

SAHARSA: बिहार में अपराधियों के हौसले बुलंद होते जा रहे हैं। बेखौफ बदमाश किसी भी वारदात को अंजाम देने में संकोच नहीं कर रहे हैं। ताजा मामला सहरसा से सामने आया है, जहां बदमाशों ने ए

बिहार में अपराधियों के हौसले बुलंद: जिप सदस्य के घर पर की ताबड़तोड़ फायरिंग, CCTV में कैद हुई पूरी वारदात
Mukesh Srivastava
2 मिनट

SAHARSA: बिहार में अपराधियों के हौसले बुलंद होते जा रहे हैं। बेखौफ बदमाश किसी भी वारदात को अंजाम देने में संकोच नहीं कर रहे हैं। ताजा मामला सहरसा से सामने आया है, जहां बदमाशों ने एक जिला परिषद सदस्य के घर पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर सनसनी फैला दी। पूरी वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है।


दरअसल, पूरा मामला सिमरी बख्तियारपुर थाना क्षेत्र के कानू टोला का है, जहां जिला परिषद सदस्य अनिल भगत के आवास पर बाइक सवार बदमाशों ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर दहशत फैला दी। जिप सदस्य अनिल भगत के भाई हीरा भगत ने बताया कि वह अपने बगल वाले मकान में थे। 


इस दौरान गोली चलने की आवाज सुनकर बाहर आए तो पता चला कि बाइक सवार कुछ बदमाश युवकों द्वारा गोलीबारी की गई है। ग्रामीणों द्वारा घटना की जानकारी दिए जाने के बाद मौके पर पहुंची सिमरी बख्तियारपुर पुलिस ने मौके से तीन खोखा बरामद किया है। 


थानाध्यक्ष अजय कुमार पासवान ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज को खंगाला जा रहा है, जल्द बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। गोलीबारी की इस घटना के बाद ग्रामीणों में दहशत का माहौल है। फिलहाल घटना के पीछे का कारण पता नहीं चल सका है।

रिपोर्टिंग
R

रिपोर्टर

RITESH HUNNY

FirstBihar संवाददाता