ब्रेकिंग
दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी✦दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी

बिहार: जमीन के लिए जान का दुश्मन बना भतीजा, सगे चाचा के सीने में उतार दी गोली

SAHARSA: सहरसा में जमीन के टुकड़े के लिए एक भतीजे ने अपने ही चाचा को गोली मार दी। गंभीर रूप से घायल शख्स को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना की जानकारी मिलते ही

बिहार: जमीन के लिए जान का दुश्मन बना भतीजा, सगे चाचा के सीने में उतार दी गोली
Mukesh Srivastava
2 मिनट

SAHARSA: सहरसा में जमीन के टुकड़े के लिए एक भतीजे ने अपने ही चाचा को गोली मार दी। गंभीर रूप से घायल शख्स को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस मामले के छानबीन में जुट गई है। घटना सदर थाना क्षेत्र के बैजनाथपट्टी गांव की है।


गोली लगने से घायल हुए शख्स की पहचान बैजनाथपट्टी गांव निवासी 60 वर्षीय शत्रुघ्न यादव के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि शत्रुघ्न यादव की कोई संतान नहीं है। वे अपने हिस्से की जमीन परिवार के दूसरे सदस्य को देना चाहते थे लेकिन उनका भतीजा सचिन कुमार उनकी जमीन हड़पना चाह रहा था। आरोपी भतीजा जमीन के लिए पहले से ही अपने चाचा को धमकी दिया करता था। सोमवार की देर शाम जब शत्रुघ्न यादव बाजार से घर लौट रहे थे, तभी आरोपी ने उनके ऊपर गोली चला दी।


वारदात को अंजाम देकर आरोपी भतीजा मौके से फरार हो गया। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने गंभीर रूप से घायल शत्रुघ्न यादव को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया। फिलहाल पुलिस मामले के छानबीन में जुट गई है और आरोपी भतीजे को जल्द ही गिरफ्तार कर लेने का भरोसा दिलाया है।

रिपोर्टिंग
R

रिपोर्टर

RITESH HUNNY

FirstBihar संवाददाता