ब्रेकिंग
BSEB Dummy Admit Card 2027: बिहार बोर्ड ने जारी किया दूसरा डमी एडमिट कार्ड, इस तारीख तक नहीं सुधारी गलती तो बढ़ सकती है परेशानी✦शादी के एक साल बाद खुला पत्नी का राज, दो पुरानी शादियों के दस्तावेज देख पति के उड़े होश✦CBSE का नया प्लान तैयार, अब 10वीं-12वीं के छात्रों को इन खूबियों के आधार पर मिलेंगे नंबर, जानिए किस बात पर रहेगा खास फोकस✦"बिन दुल्हन के लौटी बारात": जयमाला के बाद दूसरी लड़की को कमरे में ले गया दूल्हा, भड़की वधू ने शादी से किया इनकार✦सीवान में पुलिस टीम पर टूट पड़े लोग, जमकर की मारपीट; 30 लोगों के खिलाफ FIR✦BSEB Dummy Admit Card 2027: बिहार बोर्ड ने जारी किया दूसरा डमी एडमिट कार्ड, इस तारीख तक नहीं सुधारी गलती तो बढ़ सकती है परेशानी✦शादी के एक साल बाद खुला पत्नी का राज, दो पुरानी शादियों के दस्तावेज देख पति के उड़े होश✦CBSE का नया प्लान तैयार, अब 10वीं-12वीं के छात्रों को इन खूबियों के आधार पर मिलेंगे नंबर, जानिए किस बात पर रहेगा खास फोकस✦"बिन दुल्हन के लौटी बारात": जयमाला के बाद दूसरी लड़की को कमरे में ले गया दूल्हा, भड़की वधू ने शादी से किया इनकार✦सीवान में पुलिस टीम पर टूट पड़े लोग, जमकर की मारपीट; 30 लोगों के खिलाफ FIR

बिहार: साइबर गिरोह के चार शातिर सदस्य गिरफ्तार, ऐसे लगाते थे लोगों को लाखों का चूना

SAHARSA: सहरसा पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर साइबर फ्रॉड गिरोह का पर्दाफाश किया है। पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि सदर थाना क्षेत्र के भवि शाह चौक, शिवपुरी मुहल्ला के पास चार पह

बिहार: साइबर गिरोह के चार शातिर सदस्य गिरफ्तार, ऐसे लगाते थे लोगों को लाखों का चूना
Mukesh Srivastava
2 मिनट

SAHARSA: सहरसा पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर साइबर फ्रॉड गिरोह का पर्दाफाश किया है। पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि सदर थाना क्षेत्र के भवि शाह चौक, शिवपुरी मुहल्ला के पास चार पहिया वाहन में कुछ अपराधी बैठकर साइबर ठगी का काम कर रहे हैं।


उक्त सूचना के बाद साइबर डीएसपी के द्वारा सदर थाना की पुलिस एवं जिला आसूचना इकाई के साथ भविशाह चौक शिवपुरी मुहल्ला पहुंचे तो पुलिस को देखकर बदमाश भागने लगे। जिसे ओवरटेक कर पुलिस ने दबोच लिया। इस दौरान एक शख्स भागने में सफल रहा जबकि अन्य पांच लोगों को पुलिस टीम ने गिरफ्तार कर लिया।


गिरफ्त में आए साइबर अपराधियों के पास से पुलिस टीम ने कई मोबाइल फोन, पासबुक और एटीएम कार्ड को बरामद किया है। उनके पास से बरामद मोबाइल में पैसों के ट्रांजेक्शन तथा फोन के गैलरी एवं व्हाट्सप चैट में बहुत सारे व्यक्तियों का आधार कार्ड, पैन कार्ड, बैंक खाता का डिटेल तथा एटीएम कार्ड का डिटेल पाया गया।


पूछताछ के दैरान अपराधियों ने पुलिस को बताया कि वे सीधे-साधे लोगों को पैसे का प्रलोभन देकर उनका दस्तावेज लेकर बीना उनके जानकारी के अलग-अलग बैंकों में खाता खुलवाकर अवैध रूप से पैसे का लेनदेन किया करते है। गिरफ्तार अपराधियों में सौरव कुमार सिन्हा का अपराधिक इतिहास रहा है।

रिपोर्टिंग
R

रिपोर्टर

RITESH HUNNY

FirstBihar संवाददाता