ब्रेकिंग
दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी✦दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी

Bihar Crime News: बाइक चोरी के विवाद में ताबड़तोड़ फायरिंग, बदमाशों ने युवक के प्राइवेट पार्ट में मारी गोली

SAHARSA: सहरसा के सदर थाना क्षेत्र के कोकोनट गार्डन के समीप गुरुवार की देर शाम बदमाशों ने एक युवक को गोली मारकर घायल कर दिया। घायल युवक को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया

Bihar Crime News: बाइक चोरी के विवाद में ताबड़तोड़ फायरिंग, बदमाशों ने युवक के प्राइवेट पार्ट में मारी गोली
Mukesh Srivastava
2 मिनट

SAHARSA: सहरसा के सदर थाना क्षेत्र के कोकोनट गार्डन के समीप गुरुवार की देर शाम बदमाशों ने एक युवक को गोली मारकर घायल कर दिया। घायल युवक को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।


बाइक चोरी बनी वजह

घायल युवक की पहचान संतनगर निवासी 22 वर्षीय दुष्यंत कुमार उर्फ गोलू सिंह के रूप में हुई है। घटना के संबंध में दुष्यंत ने बताया कि बीते 29 अक्टूबर को उसकी बाइक शहर के डीबी रोड स्थित ताज होटल के समीप से चोरी हो गई थी। उसने इस संबंध में सदर थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई थी। बाद में पुलिस ने चोरी की बाइक बरामद कर ली थी।


20 हजार की फिरौती मांगी

दुष्यंत के अनुसार, बाइक चोरी करने वाले युवक मो. अजमेर ने उससे 20 हजार रुपये की फिरौती मांगी थी। जब दुष्यंत ने पैसे देने से इनकार कर दिया तो मो. अजमेर ने अपने साथियों के साथ मिलकर उसे गोली मार दी। गोली युवक के जांघ और प्राइवेट पार्ट में लगी है।


क्या कहती है पुलिस

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायल युवक को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। सदर एसडीपीओ आलोक कुमार ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है और जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

रिपोर्टिंग
R

रिपोर्टर

RITESH HUNNY

FirstBihar संवाददाता