ब्रेकिंग
PMCH में जूनियर डॉक्टरों की हड़ताल खत्म, स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार की पहल का असर; अधीक्षक को किया था तलबनेपाल की बारिश का बिहार में असर: तिरहुत की नदियों का जलस्तर बढ़ा, संभावित बाढ़ को लेकर आयुक्त ने जिलों को दिए सख्त निर्देशकब जारी होगा BPSC TRE4 का नोटिफिकेशन? शिक्षक बहाली पर शिक्षा मंत्री ने दिया यह जवाबBihar News: DDC ने पत्नी के नाम पर करोड़ों की संपत्ति अर्जित की और छुपा लिया...SVU की छापेमारी में खुली थी पोल, निलंबित अफसर के खिलाफ शुरू हुआ डिपार्टमेंटल प्रोसिडिंग बिहार में प्राइवेट स्कूलों की मनमानी होगी खत्म, शिक्षा विभाग जल्द जारी करेगा नया SOP, नियमों की अनदेखी पड़ेगी भारी!PMCH में जूनियर डॉक्टरों की हड़ताल खत्म, स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार की पहल का असर; अधीक्षक को किया था तलबनेपाल की बारिश का बिहार में असर: तिरहुत की नदियों का जलस्तर बढ़ा, संभावित बाढ़ को लेकर आयुक्त ने जिलों को दिए सख्त निर्देशकब जारी होगा BPSC TRE4 का नोटिफिकेशन? शिक्षक बहाली पर शिक्षा मंत्री ने दिया यह जवाबBihar News: DDC ने पत्नी के नाम पर करोड़ों की संपत्ति अर्जित की और छुपा लिया...SVU की छापेमारी में खुली थी पोल, निलंबित अफसर के खिलाफ शुरू हुआ डिपार्टमेंटल प्रोसिडिंग बिहार में प्राइवेट स्कूलों की मनमानी होगी खत्म, शिक्षा विभाग जल्द जारी करेगा नया SOP, नियमों की अनदेखी पड़ेगी भारी!

बिहार : चोर बताकर दो युवकों की बेरहमी से पिटाई, गुस्साई भीड़ दौड़ा-दौड़ाकर पीटा

SAHARSA : सहरसा में चोरी के आरोप में भीड़ ने दो युवकों की बेरहमी से पिटाई कर दी। घटना मधेपुरा सदर थाना क्षेत्र के भेलवा गांव के पास की है। दोनों युवक हाथ जोड़कर लोगों से जान की भीख

बिहार : चोर बताकर दो युवकों की बेरहमी से पिटाई, गुस्साई भीड़ दौड़ा-दौड़ाकर पीटा
Mukesh Srivastava
3 मिनट

SAHARSA : सहरसा में चोरी के आरोप में भीड़ ने दो युवकों की बेरहमी से पिटाई कर दी। घटना मधेपुरा सदर थाना क्षेत्र के भेलवा गांव के पास की है। दोनों युवक हाथ जोड़कर लोगों से जान की भीख मांगते रहे लेकिन किसी को उनपर दया नहीं आई और भीड़ ने सड़क पर दौड़ा-दौड़ाकर युवक को बेरहमी से पीटा। गंभीर रूप से घायल युवक को इलाज के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पूरा मामला जमीन के विवाद से जुड़ा बताया जा रहा है। 


घायल युवक की पहचान पतरघट ओपी क्षेत्र के जम्हरा दक्षिणबाड़ी टोला के वार्ड संख्या तीन निवासी जय बल्लभ यादव के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि बीते 29 अगस्त को जयबल्लभ यादव के पिता सिकंदर यादव की जमीनी विवाद में पीट-पीटकर हत्या कर दी गई थी जबकि उस दिन की पिटाई में जयबल्लभ यादव भी गंभीर रूप से घायल हो गया था। अभी वह पूरी तरह से ठीक भी नहीं हो पाया था कि शनिवार की शाम एक बार फिर से आरोपियों ने उसे और उसके साथी को मॉब लॉन्चिंग का शिकार बना दिया। इसी दौरान वहां मौजूद किसी शख्स ने पूरे घटनाक्रम का वीडियो बना लिया और उसे सोशल मीडिया पर शेयर कर दिया, जो तेजी से वायरल हो रहा है हालांकि फर्स्ट बिहार इस वायरल वीडियो के सत्यता की पुष्टि नहीं करता है।


जानकारी के मुताबिक पीड़ित जयबल्लभ यादव अपने एक साथी के साथ बाइक पर सावर होकर अपने ससुराल घैलाढ़ की ओर जा रहा था। उसी रास्ते में जयबल्लभ यादव के पिता के हत्या के मुख्य आरोपी का ससुराल भी है। जब जयबल्लभ उस क्षेत्र से जा रहा था तो मुख्य आरोपी के परिजन उसकी रेकी कर रहे थे। उसके ससुराल वालों को भी इस बात की जानकारी दे दी गई की जयबल्लभ उधर ही जा रहा है। इसके बाद जैसे ही जयबल्लभ यादव मधेपुरा सदर थाना क्षेत्र के भेलवा गांव के पास पहुंचा आरोपियों ने हल्ला कर दिया कि ये लोग चोर हैं और लूटपाट करने पहुंचे हैं।


चोर का हल्ला होने के बाद जयबल्लभ और उसके साथी को भीड़ ने पकड़ लिया और दोनों को अधमरा होने तक जमकर पीटा। अधमरा होने के बाद भी आरोपी जयबल्लभ पर लात-घूसे बरसाते रहे। पिटाई से घायल हुए युवक को गंभीर हालत में मधेपुरा के मेडिकल कॉलेज से पटना रेफर कर दिया था। परिजनों ने स्थिति गंभीर देख सहरसा के निजी अस्पताल में भर्ती करवाया है जबकि उसके साथ रहे दूसरे युवक का मधेपुरा में स्थानीय स्तर पर इलाज चल रहा है।