ब्रेकिंग
पश्चिम चंपारण बस हादसा: पांच लोगों की मौत के बाद सड़क पर उतरे परिजन, शव सड़क पर रखकर की मुआवजे की मांगलुंगी पहनकर प्रेस कॉन्फ्रेंस करने पहुंचे विधायक IP गुप्ता, पत्रकारों से बोले-‘मोदी जी मेरे सपने में आए थे’ पटना में डराने लगी गंगा: भद्र घाट और महावीर घाट की सड़क पर पानी; SDRF और NDRF को अलर्ट रहने के निर्देशस्कूल से लौट रही छात्रा पर धारदार हथियार से हमला, गर्दन पर गंभीर चोट; हालत नाजुक होमगार्ड जवान हत्याकांड: 9 साल बाद आया कोर्ट का फैसला, तीन दोषियों को उम्रकैद की सजापश्चिम चंपारण बस हादसा: पांच लोगों की मौत के बाद सड़क पर उतरे परिजन, शव सड़क पर रखकर की मुआवजे की मांगलुंगी पहनकर प्रेस कॉन्फ्रेंस करने पहुंचे विधायक IP गुप्ता, पत्रकारों से बोले-‘मोदी जी मेरे सपने में आए थे’ पटना में डराने लगी गंगा: भद्र घाट और महावीर घाट की सड़क पर पानी; SDRF और NDRF को अलर्ट रहने के निर्देशस्कूल से लौट रही छात्रा पर धारदार हथियार से हमला, गर्दन पर गंभीर चोट; हालत नाजुक होमगार्ड जवान हत्याकांड: 9 साल बाद आया कोर्ट का फैसला, तीन दोषियों को उम्रकैद की सजा

बिहार: दूसरे की जगह शिक्षक भर्ती परीक्षा दे रहे पांच मुन्ना भाई अरेस्ट, अलग-अलग केंद्रों से पुलिस ने दबोचा

SAHARSA: बिहार के सहरसा में बीपीएससी द्वारा आयोजित तीसरे चरण की शिक्षक नियुक्ति परीक्षा में तीन अलग-अलग परीक्षा केंद्रों से जांच के दौरान पांच फर्जी परीक्षार्थियों को गिरफ्तार किया

बिहार: दूसरे की जगह शिक्षक भर्ती परीक्षा दे रहे पांच मुन्ना भाई अरेस्ट, अलग-अलग केंद्रों से पुलिस ने दबोचा
Mukesh Srivastava
2 मिनट

SAHARSA: बिहार के सहरसा में बीपीएससी द्वारा आयोजित तीसरे चरण की शिक्षक नियुक्ति परीक्षा में तीन अलग-अलग परीक्षा केंद्रों से जांच के दौरान पांच फर्जी परीक्षार्थियों को गिरफ्तार किया गया है। पांचों फर्जी अभ्यर्थियों से पूछताछ के बाद पुलिस ने सभी को जेल भेज दिया है।


सदर एसडीपीओ आलोक कुमार ने बताया कि सदर थाना के अंतर्गत पूरब बाजार स्थित प्लस टू मनोहर उच्च विद्यालय से दो फर्जी परीक्षार्थी को बीपीएससी टीआरई- 03 में परीक्षा देते हुए गिरफ्त में लिया गया। दोनों फर्जी अभ्यर्थी दूसरे के बदले परीक्षा दे रहे थे।


वहीं जिला स्कूल परीक्षा केंद्र से भी दूसरे के बदले परीक्षा देते हुए दो फर्जी परीक्षार्थी गिरफ्तार किए गए जबकि सौर बाजार थाना क्षेत्र अंतर्गत बैजनाथपुर ओपी क्षेत्र स्थित मनोहर हाई स्कूल परीक्षा केंद्र में दूसरे के बदले परीक्षा देते एक शख्स को गिरफ्तार किया गया है।


सदर SDPO ने बताया कि सभी पांच फर्जी परीक्षार्थी के खिलाफ सदर थाना में और बैजनाथपुर थाना में मामला दर्ज कराया गया है। गिरफ्तार फर्जी परीक्षार्थी को आगे की कार्रवाई के लिए जेल भेज दिया गया है। कोर्ट से रिमांड पर लेकर पुलिस सभी से पूछताछ करेगी।

रिपोर्टिंग
R

रिपोर्टर

RITESH HUNNY

FirstBihar संवाददाता