ब्रेकिंग
‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश

बिहार : BJP नेता से रंगदारी की मांग, नहीं देने पर जान से मारने की धमकी भी दी

SAHARSA: बिहार में अपराध का ग्राफ तेज़ी से बढ़ रहा है। अपराधी इतने बेख़ौफ़ हो चुके हैं कि वे किसी को भी अपना शिकार बनाने से बाज नहीं आ रहे हैं। ताज़ा मामला सहरसा का है, जहां बीजेपी के न

बिहार : BJP नेता से रंगदारी की मांग, नहीं देने पर जान से मारने की धमकी भी दी
First Bihar
2 मिनट

SAHARSA: बिहार में अपराध का ग्राफ तेज़ी से बढ़ रहा है। अपराधी इतने बेख़ौफ़ हो चुके हैं कि वे किसी को भी अपना शिकार बनाने से बाज नहीं आ रहे हैं। ताज़ा मामला सहरसा का है, जहां बीजेपी के नेता को जान से मारने की धमकी मिली है। बदमाशों ने उनसे पहले रंगदारी की मांग की। जब उन्होंने देने से मना किया तो वे धमकी पर उतर आए। मामला सदर थाना के पुरानी जेल मोहल्ला वार्ड नंबर 22 का है। हैरानी की बात इसलिए भी है क्योंकि जिसे धमकी दी गई है वह खुद बीजेपी का एक नेता है। 



जमीन को लेकर चल रहा था विवाद


नरसिंह मोदी के बेटे कुश मोदी ने सदर थाना में आवेदन देकर अपने जान माल की सुरक्षा की गुहार लगाई है। उन्होंने अपने आवेदन में कई लोगों का नाम भी लिया है जो वार्ड नंबर 22 के ही रहने वाले हैं। इसमें वेद नारायण प्रसाद उर्फ विद्या भगत, इनके पुत्र विक्की कुमार, विक्रम कुमार, विकास कुमार, छोटू उर्फ विवेक कुमार व पत्नी मंजू देवी, बिट्टू भगत पिता शिवनंदन प्रसाद गुप्ता साकिन शारदा शामिल है। उन्होंने बताया कि इन लोगों का वार्ड नंबर 27 में जमीनी विवाद चल रहा था। 



धमकी से परेशान था परिवार


बीजेपी नेता के बड़े भाई लव मोदी की पत्नी सीता देवी ने सदर थाना में कांड संख्या 727/21 दर्ज कराई थी। थाना में दर्ज कराए गए इस केस को उठाने को लेकर लगातार परिवार को धमकी मिल रही थी। उन्होंने 10 लाख की रंगदारी और नहीं देने पर जान से मारने की धमकी दी। वहीं, मामले को लेकर सदर थानाध्यक्ष सुधाकर कुमार ने बताया कि पीड़ित व्यवसाई के द्वारा आवेदन दिया गया है। मामले की जांच शुरू कर दी गई है। 

टैग्स
रिपोर्टिंग
R

रिपोर्टर

RITESH HUNNY

FirstBihar संवाददाता