ब्रेकिंग
मुंगेर के स्कूल में छात्र की पिटाई से बवाल, प्रिंसिपल का हाथ जोड़कर माफी मांगते वीडियो वायरल✦पीएम मोदी ने नीतीश कुमार को दिया खास सम्मान, विजय सिन्हा ने मुलाकात कर दी बधाई✦Cyclone Akwan का बिहार में दिखेगा असर, 9 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, कई ट्रेनें और फ्लाइटें रद्द✦BSEB Dummy Admit Card 2027: बिहार बोर्ड ने जारी किया दूसरा डमी एडमिट कार्ड, इस तारीख तक नहीं सुधारी गलती तो बढ़ सकती है परेशानी✦शादी के एक साल बाद खुला पत्नी का राज, दो पुरानी शादियों के दस्तावेज देख पति के उड़े होश✦मुंगेर के स्कूल में छात्र की पिटाई से बवाल, प्रिंसिपल का हाथ जोड़कर माफी मांगते वीडियो वायरल✦पीएम मोदी ने नीतीश कुमार को दिया खास सम्मान, विजय सिन्हा ने मुलाकात कर दी बधाई✦Cyclone Akwan का बिहार में दिखेगा असर, 9 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, कई ट्रेनें और फ्लाइटें रद्द✦BSEB Dummy Admit Card 2027: बिहार बोर्ड ने जारी किया दूसरा डमी एडमिट कार्ड, इस तारीख तक नहीं सुधारी गलती तो बढ़ सकती है परेशानी✦शादी के एक साल बाद खुला पत्नी का राज, दो पुरानी शादियों के दस्तावेज देख पति के उड़े होश

बिहार : भूमि विवाद में इंजीनियरिंग के छात्र की हत्या, सोये अवस्था में अपराधियों ने मारी गोली

SAHARSA : सहरसा से बड़ी खबर सामने आ रही है. जहां युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई है. घटना सहरसा जिले के सोनवर्षा राज थाना क्षेत्र की है. रात में सोये अवस्था में अपराधियों ने

बिहार : भूमि विवाद में इंजीनियरिंग के छात्र की हत्या, सोये अवस्था में अपराधियों ने मारी गोली
First Bihar
2 मिनट

SAHARSA : सहरसा से बड़ी खबर सामने आ रही है. जहां युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई है. घटना सहरसा जिले के सोनवर्षा राज थाना क्षेत्र की है. रात में सोये अवस्था में अपराधियों ने युवक को गोली मार दी. घटना के बारे में बताया जा रहा है कि जमीनी विवाद के चलते यह हत्या हुई है. गांव के ही कुछ लोगों पर हत्या का आरोप लग रहा है. 


मृतक युवक का नाम जयकांत यादव (21 वर्ष) है. जयंतकांत इंजीनियरिंग का छात्र था. खुजराहा, वार्ड नं० - 4 के गोवर्धन यादव के पुत्र जयंतकांत तीन भाइयों में सबसे बड़ा था. घटना के बाद परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है. परिजनों ने बताया कि रास्ते को लेकर विवाद चल रहा था. गांव के ही कुछ लोगों ने हत्या की है. 


पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. सोनवर्षा राज थाना की पुलिस ने बताया कि जमीनी विवाद में ही घटना को अंजाम दिया गया है. गांव के ही लोगों से रास्ते को लेकर मृतक के परिवार वालों का विवाद चल रहा था. पुलिस मामले की छानबीन कर रही है.


बिहार : भूमि विवाद में इंजीनियरिंग के छात्र की हत्या, सोये अवस्था में अपराधियों ने मारी गोली