ब्रेकिंग
दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी✦दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी

बिहार: भूमि विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच खूनी संघर्ष, फायरिंग में युवक को लगी गोली

SAHARSA: सहरसा में भूमि विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच कई राउंड फायरिंग हुई है। फायरिंग की इस घटना में एक युवक को गोली लगी है। जिसे गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। द

बिहार: भूमि विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच खूनी संघर्ष, फायरिंग में युवक को लगी गोली
Mukesh Srivastava
2 मिनट

SAHARSA: सहरसा में भूमि विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच कई राउंड फायरिंग हुई है। फायरिंग की इस घटना में एक युवक को गोली लगी है। जिसे गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। दिनदहाड़े गोलीबारी की घटना से इलाके में सनसनी फैल गई है। घटना सदर थाना क्षेत्र के झपड़ा टोला की है।


दरअसल, वार्ड संख्या 44 में जमीनी विवाद को लेकर एक पक्ष के लोगों ने दूसरे पक्ष के ऊपर दिनदहाड़े कई राउंड फायरिंग कर दी। फायरिंग की इस घटना में एक पक्ष के 47 वर्षीय शख्स के कमर में गोली लग गई। जिसके बाद आनन फानन में उसे सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। पीड़ित शख्स का प्रेम कुमार दास बताया जाता है। 


घायल शख्स ने पड़ोस के ही रहने वाले धीरज कुमार, साजन शर्मा और राजीव शर्मा पर गोली चलाने का आरोप लगाया है। पीड़ित कि माने तो उनकी निजी जमीन जो करीब दो कठ्ठा है उस जमीन में वो काम करवा रहे थे। लेकिन पड़ोस में रहने वाले साजन शर्मा, राजीव शर्मा और धीरज कुमार पिछले कई दिनों से जमीन में करवाने के बदले दो लाख रुपये रंगदारी की मांग कर रहा था। जिसकी शिकायत पीड़ित ने सदर थाने में की थी। 


शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने आरोपियों को समझाया भी था। इन सबके बावजूद आज जब पीड़ित अपने जमीन में काम करवा रहा था तभी साजन शर्मा, धीरज कुमार और राजीव शर्मा छत पर चढ़कर फायरिंग करने लगा जिसमें एक गोली पीड़ित प्रेम दास के कमर में लग गई। घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची सदर थाना पुलिस मामले की छानबीन करते हुए आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है। 

रिपोर्टिंग
R

रिपोर्टर

RITESH HUNNY

FirstBihar संवाददाता