ब्रेकिंग
घर के बाहर खेल रही 2 साल की बच्ची अचानक गायब, CCTV में महिला ले जाती दिखी✦रील का शौक बना जानलेवा: इंस्टाग्राम पर वीडियो बनाने के विवाद में छोटे भाई ने ले ली बड़े भाई की जान✦BIHAR: बनमनखी के केंद्रीयकृत रसोईघर में SDM का छापा, भोजन की गुणवत्ता से लेकर अग्नि सुरक्षा तक मिलीं खामियां✦मध्य प्रदेश में बंधक बनाए गए बिहार के मजदूरों को छुड़ाने की मांग, बिहार भवन ने जिला प्रशासन को लिखा पत्र✦नितिन नबीन ने विनय बिहारी की लगाई फटकार, कहा..सम्राट चौधरी सरकार के खिलाफ बोले तो खैर नहीं!✦घर के बाहर खेल रही 2 साल की बच्ची अचानक गायब, CCTV में महिला ले जाती दिखी✦रील का शौक बना जानलेवा: इंस्टाग्राम पर वीडियो बनाने के विवाद में छोटे भाई ने ले ली बड़े भाई की जान✦BIHAR: बनमनखी के केंद्रीयकृत रसोईघर में SDM का छापा, भोजन की गुणवत्ता से लेकर अग्नि सुरक्षा तक मिलीं खामियां✦मध्य प्रदेश में बंधक बनाए गए बिहार के मजदूरों को छुड़ाने की मांग, बिहार भवन ने जिला प्रशासन को लिखा पत्र✦नितिन नबीन ने विनय बिहारी की लगाई फटकार, कहा..सम्राट चौधरी सरकार के खिलाफ बोले तो खैर नहीं!

बिहार: कम कीमत पर मुर्गा नहीं देना दुकानदार को पड़ा भारी, नाराज बदमाशों ने दाग दी गोली

SAHARSA: बिहार में बेखौफ बदमाश छोटी-छोटी बात पर लोगों को अपनी गोली का निशाना बना रहे हैं। ताजा मामला सहरसा से सामने आया है, जहां कम कीमत में मुर्गा नहीं देने से नाराज बदमाशों ने दु

बिहार: कम कीमत पर मुर्गा नहीं देना दुकानदार को पड़ा भारी, नाराज बदमाशों ने दाग दी गोली
Mukesh Srivastava
2 मिनट

SAHARSA: बिहार में बेखौफ बदमाश छोटी-छोटी बात पर लोगों को अपनी गोली का निशाना बना रहे हैं। ताजा मामला सहरसा से सामने आया है, जहां कम कीमत में मुर्गा नहीं देने से नाराज बदमाशों ने दुकानदार को गोली मारकर बुरी तरह से घायल कर दिया।


दरअसल, सहरसा में इन दिनों अपराधियों के हौसले बुलंद हो गए हैं। बेखौफ बदमाशों ने एसपी कार्यालय से चंद्द कदम की दूरी पर गोलाबारी की घटना को अंजाम देकर पुलिस को चुनौती दे दी है। सदर थाना क्षेत्र के कचहरी चौक पर बदमाशों ने एक शख्स को गोली मार दी। जख्मी शख्स को गोली दाएं हाथ में लगी है। आनन फानन में जख्मी व्यक्ति को सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। 


जख्मी शख्स का नाम मो. जफर है, जो कचहरी चौक पर मुर्गा का दुकान चलाता है। प्रत्यक्षदर्शियों कि माने तो कुछ ग्राहक दुकान पर आए थे, जिससे कम रेट में मुर्गा देने को लेकर बहस हुई। जिसके बाद ग्राहक ने गोली चला दी। घटना की जानकारी मिलते ही सदर थाने की पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और खोखा बरामद कर छानबीन में जुट गई है। 

रिपोर्टिंग
R

रिपोर्टर

RITESH HUNNY

FirstBihar संवाददाता