ब्रेकिंग
दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी✦दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी

बिहार: अगवा युवक को पुलिस ने दो घंटे में किया बरामद, गिरफ्त में आए चार बदमाश

SAHARSA: सहरसा पुलिस ने महज दो घंटे के भीतर अगवा युवक को सकुशल बरामद कर लिया है। इस मामले में पुलिस ने चार अपराधियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार अपराधियों का पुराना आपराधिक इतिहा

बिहार: अगवा युवक को पुलिस ने दो घंटे में किया बरामद, गिरफ्त में आए चार बदमाश
Mukesh Srivastava
2 मिनट

SAHARSA: सहरसा पुलिस ने महज दो घंटे के भीतर अगवा युवक को सकुशल बरामद कर लिया है। इस मामले में पुलिस ने चार अपराधियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार अपराधियों का पुराना आपराधिक इतिहास रहा है। पुलिस इसे बड़ी कामयाबी मान रही है।


साइबर डीएसपी अजीत कुमार ने बताया कि बिहरा थाना क्षेत्र निवासी अंतलाल यादव के बेटे विरेंद्र यादव को बदमाशों ने फिरौती के लिए अगवा कर लिया था। परिजनों द्वारा थाने में केस दर्ज कराने के बाद साइबर डीएसपी के नेतृत्व में पुलिस टीम का गठन किया गया। टीम में थानाध्यक्ष सदर, सौरबाजार, जिला आसूचना ईकाई के पुलिस पदाधिकारी एवं कर्मी तथा अन्य पुलिस पदाधिकारी को शामिल किया गया।


गठित टीम ने तकनीकी साक्ष्य के आधार पर छापेमारी कर दो घंटे के भीतर गी अपहृत युवक को सकुशल बरामद कर लिया। वारदात में शामिल चार अपराधियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। चारों से पूछताछ के बाद उन्हें जेल भेज दिया गया है। अपराधियों के पास से पुलिस ने दो बाइक और पांच पांच मोबाइल को बरामद किया है। गिरफ्तार अपराधियों में आलोक कुमार उर्फ अर्जुन का आपराधिक इतिहास रहा है।

रिपोर्टिंग
R

रिपोर्टर

RITESH HUNNY

FirstBihar संवाददाता