ब्रेकिंग
पत्नी ने ही रची थी पति की हत्या की साजिश... भाई समेत 6 गिरफ्तार, ऐसे खुला पूरा राज✦इलाज के नाम पर हैवानियत, बीमार बच्चों को पैरो से पकड़कर ज़मीन पर पटकता रहा तांत्रिक... वीडियो देख कांप जाएगी रूह✦कानाफूसी: सचिवालय के 'साहेब' का वसूली गैंग! बॉडीगार्ड-रिश्तेदार से लेकर स्वधर्म वाले शख्स को दिया जिम्मा, सिफारिशी पोस्टिंग वाले निशाने पर...'लक्ष्मी' रिलीज करने का भारी दबाव✦‘तटबंध का पक्कीकरण नहीं हुआ तो अगला चुनाव नहीं लड़ूंगा’, बीजेपी विधायक ने कर दिया एलान✦UG Admission से चूके छात्रों को मिला एक और मौका! बिहार के कॉलेजों में स्पॉट एडमिशन शुरू, यह है आखिरी तारीख✦पत्नी ने ही रची थी पति की हत्या की साजिश... भाई समेत 6 गिरफ्तार, ऐसे खुला पूरा राज✦इलाज के नाम पर हैवानियत, बीमार बच्चों को पैरो से पकड़कर ज़मीन पर पटकता रहा तांत्रिक... वीडियो देख कांप जाएगी रूह✦कानाफूसी: सचिवालय के 'साहेब' का वसूली गैंग! बॉडीगार्ड-रिश्तेदार से लेकर स्वधर्म वाले शख्स को दिया जिम्मा, सिफारिशी पोस्टिंग वाले निशाने पर...'लक्ष्मी' रिलीज करने का भारी दबाव✦‘तटबंध का पक्कीकरण नहीं हुआ तो अगला चुनाव नहीं लड़ूंगा’, बीजेपी विधायक ने कर दिया एलान✦UG Admission से चूके छात्रों को मिला एक और मौका! बिहार के कॉलेजों में स्पॉट एडमिशन शुरू, यह है आखिरी तारीख

बिहार : आपसी रंजिश को लेकर दो पक्षों के बीच खूनी जंग : मारपीट और गोलीबारी में पांच लोग घायल

SAHARSA : सहरसा में सोमवार की रात पुरानी रंजिश को लेकर दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट और गोलीबारी हुई। इस घटना में दोनों पक्ष के कई लोग घायल हो गए हैं। सभी घायलों को इलाज के लिए अस्प

बिहार : आपसी रंजिश को लेकर दो पक्षों के बीच खूनी जंग : मारपीट और गोलीबारी में पांच लोग घायल
Mukesh Srivastava
2 मिनट

SAHARSA : सहरसा में सोमवार की रात पुरानी रंजिश को लेकर दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट और गोलीबारी हुई। इस घटना में दोनों पक्ष के कई लोग घायल हो गए हैं। सभी घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना बिहरा थानाक्षेत्र के मोकना की है।


जानकारी के मुताबिक, सभी लोग एक ही गांव के रहने वाले हैं। एक पक्ष के सिकंदर यादव ने बताया कि कल देर शाम वह घर से बाहर गए थे और जैसे ही वह पत्नी के साथ वापस घर लौटे, आरोपियों ने उनपर हमला बोल दिया। पहले आरोपियों ने गोली चलाई और जब गोली नहीं लगी तो उन्होंने धारदार हथियार से वार कर दिया। तबतक आसपास के कई लोग जमा हो गए और सभी आरोपी मौके से फरार हो गए।


उधर, दूसरे पक्ष से घायल सुभाष यादव का कहना है कि पूरा मामला बंटवारे से जुड़ा है। पुलिस ने बैठकर मामले को सुलझा लेने को कहा था। लेकिन दूसरे पक्ष के लोगों ने कमरे में लगा ताला तोड़ दिया। जब उन्हें ऐसा करने से रोका गया तो उन्होंने हमला बोल दिया। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस मामले के छानबीन में जुट गई है।