ब्रेकिंग
पटना में एक साथ 8 पुलिसवाले सस्पेंड, दो लोगों को छोड़ने के बदले 11 लाख रुपये लेने का आरोप✦राजपूतों के सम्मान पर रूडी को मिला RJD का साथ, सुनील सिंह ने BJP पर बोला हमला, कहा..अपने दिल की पीड़ा को सांसद ने किया व्यक्त✦राजपूतों को कितना महत्व दे रही है भाजपा? सांसद राजीव प्रताप रूडी ने अपनी ही पार्टी पर उठाए सवाल✦हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦पटना में एक साथ 8 पुलिसवाले सस्पेंड, दो लोगों को छोड़ने के बदले 11 लाख रुपये लेने का आरोप✦राजपूतों के सम्मान पर रूडी को मिला RJD का साथ, सुनील सिंह ने BJP पर बोला हमला, कहा..अपने दिल की पीड़ा को सांसद ने किया व्यक्त✦राजपूतों को कितना महत्व दे रही है भाजपा? सांसद राजीव प्रताप रूडी ने अपनी ही पार्टी पर उठाए सवाल✦हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन

कोसी दियारा में फिर गरजी बंदूकें, पूर्व बाहुबली मुखिया को गोलियों से भूना, सकते में पुलिस

SAHARSA: कोसी दियारा में एक बार फिर से बंदूकें गरजनी शुरू हो गई है. गुरुवार की अहले सुबह पूर्व बाहुबली मुखिया और कुख्यात काजल यादव के पिता सत्तो यादव को अपराधियों ने गोलियों से भून

FirstBihar
Anamika
2 मिनट

SAHARSA: कोसी दियारा में एक बार फिर से बंदूकें गरजनी शुरू हो गई है. गुरुवार की अहले सुबह पूर्व बाहुबली मुखिया और कुख्यात काजल यादव के पिता सत्तो यादव को अपराधियों ने गोलियों से भून दिया. 

मामला हत्यामहिषी थाना इलाके के दुधैली भिट्ठा बथान की है. जहां गुरूवार की सुबह खेत की जुताई कर रहे पूर्व मुखिया की गोली मारकर हत्या कर दी गई है. मृतक राजनपुर पंचायत के धनौज धर्मपुर गांव का रहने वाला था और राजनपुर पंचायत का पूर्व मुखिया रह चुका था. 

खबर के मुताबिर मृतक का भी अपना आपराधिक इतिहास रहा है. कोशी दियारा इलाके पूर्व मुखिया बाहुबली के रुप में जाना जाता था. कुछ समय बाद पूर्व मुखिया के बेटे ने कमान संभाल लिया और पिता को मुखिया पद से चुनाव लड़वाया. 

इलाके में पिता- पुत्र की अदावत कुख्यात रामानंद यादव, पांडव यादव समेत कई से चल रही थी. जिसे लेकर कई बार दोनों तरफ से भिड़त भी हो चुकी है. फिलवक्त मृतक की लाश कोशी दियारा स्थित घटना स्थल पर पड़ा है, पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर जांच में जुट गई है. 


रिपोर्टिंग
N

रिपोर्टर

NIRAJ KUMAR

FirstBihar संवाददाता