ब्रेकिंग
‘मिर्जापुर: द मूवी’ के ‘शूरवीर’ गाने पर विवाद, दिल्ली हाईकोर्ट में PIL, फिल्म से हटाने की मांगसिविल ऑडिट ने पटना जिला जूनियर डिवीजन लीग- 2026- 27 का खिताब जीता, PDCA उपाध्यक्ष रहबर आबदीन ने खिलाड़ियों का बढ़ाया उत्साहपटना के गेस्ट हाउस में चल रहा था जिस्मफरोशी का गंदा खेल, 4 युवतियों और युवक को पुलिस ने पकड़ा; संचालक फरारमां-बेटी का कातिल निकला प्रेमी, आधार कार्ड बनवाने के दौरान हुआ था प्यारबिहार के 29 जिलों में बनेंगे परीक्षा भवन और स्ट्रॉन्ग रूम, पेपर लीक रोकने की दिशा में सरकार का बड़ा कदम‘मिर्जापुर: द मूवी’ के ‘शूरवीर’ गाने पर विवाद, दिल्ली हाईकोर्ट में PIL, फिल्म से हटाने की मांगसिविल ऑडिट ने पटना जिला जूनियर डिवीजन लीग- 2026- 27 का खिताब जीता, PDCA उपाध्यक्ष रहबर आबदीन ने खिलाड़ियों का बढ़ाया उत्साहपटना के गेस्ट हाउस में चल रहा था जिस्मफरोशी का गंदा खेल, 4 युवतियों और युवक को पुलिस ने पकड़ा; संचालक फरारमां-बेटी का कातिल निकला प्रेमी, आधार कार्ड बनवाने के दौरान हुआ था प्यारबिहार के 29 जिलों में बनेंगे परीक्षा भवन और स्ट्रॉन्ग रूम, पेपर लीक रोकने की दिशा में सरकार का बड़ा कदम

जमीन दिलाने के नाम पर 19 लाख रुपये की ठगी, रजिस्ट्री नहीं होने पर थाने पहुंचा मामला

Bihar Crime News: सहरसा में जमीन दिलाने के नाम पर 19 लाख रुपये लेने और करीब 30 महीने बाद भी जमीन की रजिस्ट्री नहीं कराने का आरोप लगा है। पीड़ित ने सदर थाना में शिकायत देकर रकम वापस दिलाने और आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

Bihar Crime News
प्रतिकात्मक तस्वीर
© AI
Mukesh Srivastava
3 मिनट

Bihar Crime News: बिहार के सहरसा जिले में जमीन दिलाने के नाम पर 19 लाख रुपये की ठगी किए जाने का मामला सामने आया है। जमीन की रजिस्ट्री नहीं होने और रकम वापस मांगने पर कथित तौर पर टालमटोल किए जाने से परेशान पीड़ित ने सदर थाना में लिखित शिकायत देकर पुलिस से कार्रवाई की मांग की है।



सदर थाना क्षेत्र के नगर पंचायत सोनबरसा, वार्ड संख्या-03, ग्राम एवं पोस्ट सोहा निवासी अभिषेक कुमार, पिता ब्रज मोहन प्रसाद सिंह ने सदर थानाध्यक्ष को दिए आवेदन में बसनही थाना क्षेत्र निवासी अमित कुमार मिश्रा, पिता सुभाष चंद्र मिश्रा पर जमीन दिलाने के नाम पर रकम लेने का आरोप लगाया है।



शिकायतकर्ता के अनुसार, अमित कुमार मिश्रा ने जमीन दिलाने के नाम पर उनसे कुल 19 लाख रुपये लिए थे। इसमें कुछ रकम नकद दी गई, जबकि बाकी राशि अभिषेक कुमार की पत्नी खुशबू कुमारी के पंजाब नेशनल बैंक की शाहपुर शाखा स्थित खाते से अमित कुमार मिश्रा के बैंक खाते में ट्रांसफर की गई।



पीड़ित का आरोप है कि रुपये दिए करीब 30 महीने बीत चुके हैं, लेकिन अब तक न तो जमीन की रजिस्ट्री कराई गई और न ही पूरी रकम वापस की गई। रकम वापस मांगने पर आरोपी की ओर से कथित तौर पर लगातार टालमटोल की जाती रही।



आवेदन के मुताबिक, आरोपी ने एक एग्रीमेंट पेपर भी दिया था। इसमें तय समय सीमा के भीतर जमीन की रजिस्ट्री नहीं होने पर उचित मुआवजे के साथ पूरी रकम वापस करने की बात कही गई थी। इसके बदले पीड़ित को तीन चेक दिए गए थे। पीड़ित का कहना है कि इनमें से एक चेक बैंक में जमा करने पर खाते में पर्याप्त राशि नहीं होने के कारण तीन बार बाउंस हो गया। काफी आग्रह के बाद आरोपी ने कथित तौर पर केवल 3 लाख रुपये वापस किए।



पीड़ित ने पुलिस प्रशासन से पूरे मामले की गंभीरता से जांच करने और आरोपी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है। साथ ही उसने अपनी शेष पूरी राशि उचित मुआवजे के साथ वापस दिलाने की गुहार लगाई है। फिलहाल सदर थाना पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामले की पड़ताल शुरू कर दी है। मामले में पुलिस जांच के बाद ही आरोपों की वास्तविक स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।

रिपोर्टिंग
R

रिपोर्टर

RITESH HUNNY

FirstBihar संवाददाता