ब्रेकिंग
केंद्रीय मंत्री बंदी संजय कुमार का बेटा गिरफ्तार, POCSO एक्ट के तहत गंभीर आरोपधनकुबेर निकला बिहार का इंजीनियर गोपाल कुमार, EOU की रेड में करोड़ों की संपत्ति और निवेश का खुलासापूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर भीषण हादसा: बिहार के एक ही परिवार के 5 लोगों की मौत, कंटेनर में घुसी तेज रफ्तार कारचांदी के आयात पर नई पाबंदियां लागू, सरकार ने फ्री लिस्ट से हटाकर ‘रिस्ट्रिक्टेड’ कैटेगरी में डाला; विदेशी मुद्रा भंडार बचाने पर फोकस‘सम्राट कैबिनेट में केवल परिवारवादी और क्रिमिनल’, बिहार सरकार पर फिर बरसे तेजस्वी यादवकेंद्रीय मंत्री बंदी संजय कुमार का बेटा गिरफ्तार, POCSO एक्ट के तहत गंभीर आरोपधनकुबेर निकला बिहार का इंजीनियर गोपाल कुमार, EOU की रेड में करोड़ों की संपत्ति और निवेश का खुलासापूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर भीषण हादसा: बिहार के एक ही परिवार के 5 लोगों की मौत, कंटेनर में घुसी तेज रफ्तार कारचांदी के आयात पर नई पाबंदियां लागू, सरकार ने फ्री लिस्ट से हटाकर ‘रिस्ट्रिक्टेड’ कैटेगरी में डाला; विदेशी मुद्रा भंडार बचाने पर फोकस‘सम्राट कैबिनेट में केवल परिवारवादी और क्रिमिनल’, बिहार सरकार पर फिर बरसे तेजस्वी यादव

Bihar Crime News: बिहार के सरकारी अस्पताल में अंधाधुंध फायरिंग, बदमाशों ने शख्स को मारी गोली; गोलीबारी से दहला इलाका

Bihar Crime News: बिहार के सहरसा में अपराधियों ने दिनदहाड़े गोलीबारी की घटना को अंजाम दिया है। फायरिंग की घटना में सदर अस्पताल में तैनात सुरक्षा गार्ड के सुपरवाईजर को गोली लगी है। इस घटना के बाद हड़कंप मच गया है।

Bihar Crime News
अपराधियों के हौसले बुलंद
© reporter
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Bihar Crime News: बड़ी खबर बिहार के सहरसा से आ रही है, जहां बेखौफ अपराधियों ने तांडव मचाया है। सदर अस्पताल में दिनदहाड़े बेखौफ अपराधियों ने सुरक्षा गार्ड के सुपरवाईजर को गोली मार दी। इस वारदात के बाद इलाके में दहशत का माहौल बन गया है।


जानकारी के मुताबिक, सदर अस्पताल में सुरक्षा गार्ड के सुपरवाईजर संजीव कुमार को अपराधियों ने गोली मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। गोली चलते ही सदर अस्पताल परिसर में अफरा-तफरी मच गई। घटना के बाद अस्पताल प्रशासन और पुलिस को सूचना दी गई। जिसके बाद घायल संजीव कुमार को तुरंत इलाज के लिए भर्ती कराया गया, फिलहाल उनकी हालत नाजुक बताई जा रही है।


गोलीबारी घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और जांच में जुट गई है। अपराधियों की पहचान करने के लिए अस्पताल परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है। प्रारंभिक जांच में यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि इस हमले के पीछे क्या कारण था, लेकिन पुलिस सभी संभावित एंगल से जांच कर रही है। सदर अस्पताल परिसर में हुई इस वारदात से अस्पताल कर्मी और मरीजों के परिजन डरे हुए हैं। 


सुरक्षा गार्डों ने भी अपनी सुरक्षा को लेकर चिंता जाहिर की है। स्थानीय लोगों का कहना है कि सहरसा में अपराधियों का मनोबल बढ़ता जा रहा है और पुलिस को जल्द से जल्द अपराधियों को गिरफ्तार कर कड़ी कार्रवाई करनी चाहिए। घटना के बाबत सदर एसडीपीओ आलोक कुमार ने कहा मामले में पुलिस जांच चल रही है। जांच के बाद ही गोलीबारी के पीछे की सही वजह सामने आयेगी।

रिपोर्टिंग
R

रिपोर्टर

RITESH HUNNY

FirstBihar संवाददाता

संबंधित खबरें