ब्रेकिंग
पत्नी ने ही रची थी पति की हत्या की साजिश... भाई समेत 6 गिरफ्तार, ऐसे खुला पूरा राज✦इलाज के नाम पर हैवानियत, बीमार बच्चों को पैरो से पकड़कर ज़मीन पर पटकता रहा तांत्रिक... वीडियो देख कांप जाएगी रूह✦कानाफूसी: सचिवालय के 'साहेब' का वसूली गैंग! बॉडीगार्ड-रिश्तेदार से लेकर स्वधर्म वाले शख्स को दिया जिम्मा, सिफारिशी पोस्टिंग वाले निशाने पर...'लक्ष्मी' रिलीज करने का भारी दबाव✦‘तटबंध का पक्कीकरण नहीं हुआ तो अगला चुनाव नहीं लड़ूंगा’, बीजेपी विधायक ने कर दिया एलान✦UG Admission से चूके छात्रों को मिला एक और मौका! बिहार के कॉलेजों में स्पॉट एडमिशन शुरू, यह है आखिरी तारीख✦पत्नी ने ही रची थी पति की हत्या की साजिश... भाई समेत 6 गिरफ्तार, ऐसे खुला पूरा राज✦इलाज के नाम पर हैवानियत, बीमार बच्चों को पैरो से पकड़कर ज़मीन पर पटकता रहा तांत्रिक... वीडियो देख कांप जाएगी रूह✦कानाफूसी: सचिवालय के 'साहेब' का वसूली गैंग! बॉडीगार्ड-रिश्तेदार से लेकर स्वधर्म वाले शख्स को दिया जिम्मा, सिफारिशी पोस्टिंग वाले निशाने पर...'लक्ष्मी' रिलीज करने का भारी दबाव✦‘तटबंध का पक्कीकरण नहीं हुआ तो अगला चुनाव नहीं लड़ूंगा’, बीजेपी विधायक ने कर दिया एलान✦UG Admission से चूके छात्रों को मिला एक और मौका! बिहार के कॉलेजों में स्पॉट एडमिशन शुरू, यह है आखिरी तारीख

सहरसा में शिक्षिका के घर दिनदहाड़े चोरी, 10 लाख के जेवरात और नगदी पर किया हाथ साफ

सहरसा में दिनदहाड़े शिक्षिका के घर से चोरों ने दस लाख के जेवरात और 50 हजार नगदी चोरी कर पुलिस को दी चुनौती।

बिहार
सहरसा में भीषण चोरी की घटना
© सोशल मीडिया
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

SAHARSA: बिहार में चोरी की घटनाएं कम होने का नाम नहीं ले रही है। इस बार बदमाशों ने सहरसा में एक शिक्षिका घर को निशाना बनाते हुए लाखों के जेवरात और कैश पर हाथ साफ किया। चोरी की भीषण घटना सदर थाना क्षेत्र के आजाद चौक, वार्ड नं० - 15 की है। जहां इस घटना से इलाके में दहशत का माहौल है। इस घटना के बाद लोग काफी डरे सहमें हैं। 


यहां बेखौफ चोरों ने दिन के उजाले में चोरी की घटना को अंजाम देकर पुलिस को चुनौती दे डाली है। पीड़िता अर्पणा शरण, मध्य विद्यालय सिरादेपट्टी में शिक्षिका है। रोजाना की तरह आज भी वो निर्धारित समय पर घर लॉककर स्कूल चले गई थी। शाम को वापस आने पर घर के अंदर गई तो देखा कि घर में रखे गोदरेज में रखा सारा सामान बिखरा पड़ा है। 


रूम का खिड़की टूटा देखकर घर में चोरी का शंका हुआ। जिसके बाद पड़ताल करने पर पता चला कि गोदरेज के लॉकर में रखा करीब दस लाख का जेवरात और 50 हजार रुपया नगद चोरी कर लिया। जिसके बाद स्थानीय पुलिस को घटना की जानकारी दी गई। 


सूचना पर पहुंची पुलिस पीड़िता से घटना के संबंध में जानकारी ली। वहीं घर और आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज का अवलोकन किया। पीड़िता ने सदर थाना में आवेदन देकर मामले से पुलिस को अवगत कराया है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले के पड़ताल में जुटी हुई है।

टैग्स
रिपोर्टिंग
R

रिपोर्टर

RITESH HUNNY

FirstBihar संवाददाता