ब्रेकिंग
Har Ghar Tiranga : हर घर तिरंगा अभियान में CM सम्राट की बड़ी अपील, लोकसेवक आवास पर फहराया तिरंगा; जानें क्या कहाNEET Paper Leak : NEET में फिर सेंध! अगले एग्जाम की भी सेटिंग, 30 लाख तक वसूली; बिहार में 3 गिरफ्तारBihar Sand Ghat: बिहार में नए बालू घाटों की होगी पहचान, 10 से 12% तक बढ़ सकती है घाटों की संख्या; सरकार ने शुरू की बड़ी तैयारीBihar News : अस्पताल में बेड के लिए अब नहीं भटकेंगे मरीज! बिहार में AI बताएगा किस अस्पताल में ICU-वॉर्ड खाली है या नहीं₹5.39 लाख बिजली बिल बकाया था, कनेक्शन कटा फिर बिजली चोरी का केस; पटना HC ने FIR की रद्दHar Ghar Tiranga : हर घर तिरंगा अभियान में CM सम्राट की बड़ी अपील, लोकसेवक आवास पर फहराया तिरंगा; जानें क्या कहाNEET Paper Leak : NEET में फिर सेंध! अगले एग्जाम की भी सेटिंग, 30 लाख तक वसूली; बिहार में 3 गिरफ्तारBihar Sand Ghat: बिहार में नए बालू घाटों की होगी पहचान, 10 से 12% तक बढ़ सकती है घाटों की संख्या; सरकार ने शुरू की बड़ी तैयारीBihar News : अस्पताल में बेड के लिए अब नहीं भटकेंगे मरीज! बिहार में AI बताएगा किस अस्पताल में ICU-वॉर्ड खाली है या नहीं₹5.39 लाख बिजली बिल बकाया था, कनेक्शन कटा फिर बिजली चोरी का केस; पटना HC ने FIR की रद्द

शहाबुद्दीन के बेटे ओसामा की जमानत के लिए मांगे जा रहे पैसे, हिना ने सीवान एसपी से की कार्रवाई की मांग

SIWAN: पूर्व सांसद मो. शहाबुद्दीन का बेटा ओसामा शहाब सीवान जेल में बंद हैं। ओसामा की जमानत के लिए पैसे की मांग की जा रही है। ओसामा की मां हिना शहाब ने इस संबंध में सीवान एसपी

शहाबुद्दीन के बेटे ओसामा की जमानत के लिए मांगे जा रहे पैसे, हिना ने सीवान एसपी से की कार्रवाई की मांग
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

SIWAN: पूर्व सांसद मो. शहाबुद्दीन का बेटा ओसामा शहाब सीवान जेल में बंद हैं। ओसामा की जमानत के लिए पैसे की मांग की जा रही है। ओसामा की मां हिना शहाब ने इस संबंध में सीवान एसपी को आवेदन दिया है और मामले की जांच की मांग की है। हिना शहाब ने कहा कि उनके बेटे ओसामा शहाब की छवि को धूमिल करने की कोशिश की जा रही है। 


एसपी को लिखे पत्र में हिना शहाब ने कहा कि उनके बेटे को बदनाम करने की साजिश हो रही है। ओसामा शहाब की जमानत के लिए फोन पर पैसे की मांग की जा रही है। उन्होंने सीवान एसपी शैलेश कुमार सिन्हा से मामले जांच कर कार्रवाई करने की मांग की है। हिना शहाब ने कहा कि मेरे पुत्र ओसामा शहाब का करियर खराब करने के लिए उसके खिलाफ झूठा आरोप लगाकर जेल में डलवा दिया गया है। अब ओसामा के नाम पर जमानत के लिए पैसा मांगा जा रहा है। जो बिलकुल गलत बात है। 


हिना ने कहा कि हम अपने स्तर से यह पता लगाने में जुटे हैं कि आखिर यह काम कौन कर रहा है। हालांकि अभी तक इस संबंध में कोई सफलता नहीं मिल पाई है। यह किसकी हरकत है इसका खुलासा होना बहुत जरूरी है। इसलिए हमने सीवान एसपी को पत्र के माध्यम से इसे संज्ञान में लेने की अपील की गयी है और मामले की जांच कर कार्रवाई की मांग की है। हिना शहाब ने बताया कि 8 नवम्बर को किसी शख्स ने स्व. शक्ति यादव के बेटे शिव शंकर यादव के मोबाइल पर कॉल कर 45 हजार रूपये की मांग की गयी है। यह कहा गया है कि ओसामा शहाब की जमानत में देना है।