ब्रेकिंग
खराब सड़क-पुल पर ठेकेदारों की खैर नहीं, 82 अधिकारियों की टीम करेगी जांचKISHANGANJ: ठाकुरगंज में भ्रष्टाचार का बड़ा खुलासा: 4.04 लाख की निकासी पर घमासान, कागजों पर बनी सड़क, जमीन पर गायबकलंक कथा: भ्रष्ट DSP ने महिला मित्र के नाम पर 2025 में सिलीगुड़ी में खरीदा मकान, EOU ने आज ली तलाशी.....तेज प्रताप का बड़ा बयान: बिहार में फेल है शराबबंदी, इसलिए इस्तीफा देकर नीतीश कुमार जा रहे दिल्ली Bihar Bhumi: बिहार में टोपोलैंड का भी होगा सर्वेक्षण, डिप्टी सीएम विजय सिन्हा ने बुलाई अहम बैठक; जिलों से मांगी रिपोर्टखराब सड़क-पुल पर ठेकेदारों की खैर नहीं, 82 अधिकारियों की टीम करेगी जांचKISHANGANJ: ठाकुरगंज में भ्रष्टाचार का बड़ा खुलासा: 4.04 लाख की निकासी पर घमासान, कागजों पर बनी सड़क, जमीन पर गायबकलंक कथा: भ्रष्ट DSP ने महिला मित्र के नाम पर 2025 में सिलीगुड़ी में खरीदा मकान, EOU ने आज ली तलाशी.....तेज प्रताप का बड़ा बयान: बिहार में फेल है शराबबंदी, इसलिए इस्तीफा देकर नीतीश कुमार जा रहे दिल्ली Bihar Bhumi: बिहार में टोपोलैंड का भी होगा सर्वेक्षण, डिप्टी सीएम विजय सिन्हा ने बुलाई अहम बैठक; जिलों से मांगी रिपोर्ट

बेटे के साथ मिलकर एक भाई ने सगी बहन की गोली मारकर की हत्या, आरोपी भाई को ग्रामीणों ने पकड़ा, किया पुलिस के हवाले

BHAGALPUR: भागलपुर से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है जहां एक भाई ने अपने बेटे के साथ मिलकर सगी बहन की जान ले ली। गोली मारकर उसकी हत्या कर दी। घटना के बाद ग्रामीणों ने आरोपी भाई

बेटे के साथ मिलकर एक भाई ने सगी बहन की गोली मारकर की हत्या, आरोपी भाई को ग्रामीणों ने पकड़ा, किया पुलिस के हवाले
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

BHAGALPUR: भागलपुर से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है जहां एक भाई ने अपने बेटे के साथ मिलकर सगी बहन की जान ले ली। गोली मारकर उसकी हत्या कर दी। घटना के बाद ग्रामीणों ने आरोपी भाई को पकड़ लिया और उसे पुलिस के हवाले कर दिया। इस घटना से इलाके में सनसनी फैली हुई है। घटना का कारण अब तक पता नहीं चल पाया है। फिलहाल पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है। 


घटना सुल्तानगंज थाना क्षेत्र के कृष्णागढ मोड़ के पास स्थित दास पेट्रोल पंप की है। जहां सगे भाई ने बहन को गोली मारकर मौत की निंद सुला दिया। मृतक वृद्ध महिला मुन्नी देवी के पति लखनलाल मंडल ने बताया कि राज गंगापुर में उनका घर है जहां पत्नी मुन्नी देवी पेट्रोल पंप के पास मवेशियों को चारा खिला रही थी। उसका भाई गुड्डू कुमार और उसका बेटा बिट्टू कुमार मंडल जो पुरानी मोतीचक का रहने वाला है। बहन के घर पर पहुंचे और तीन गोलियां दाग दी। 


दो गोली सीने पर एक गोली जांघ में लगने से मौके पर ही मौत हो गई|   घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी का बेटा बिट्टू कुमार मौके से फरार हो गया। जबकि ग्रामीणों की मदद से आरोपी भाई गुड्डू कुमार को पकड़ लिया गया। ग्रामीणों ने आरोपी को पुलिस को हवाले कर दिया है| थानाध्यक्ष प्रिय रंजन कुमार ने बताया कि एक वृद्ध महिला मुन्नी देवी को गोली मारकर हत्या कर दी गय है। मौके पर पहुंची पुलिस ने महिला के शव को कब्जे में लिया और उसे पोस्टमार्टम के लिए भागलपुर के मायागंज अस्पताल भेजा। आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। उससे पूछताछ की जा रही है। आरोपी की बेटे की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है। 

इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Jitendra Vidyarthi

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

संबंधित खबरें