ब्रेकिंग
दानापुर में दबंगई का खौफ! रैपिडो से जा रही लड़की पर फायरिंग, दुकान में छिपी तो वहां से खींचकर मारी गोलीकिसानों की जमीन पर जबरन नहीं होगा कब्जा! सेटेलाइट टाउनशिप के लिए सरकार देगी ये बड़े विकल्पBihar weather : बिहार में 3 दिन मौसम का ‘रौद्र रूप’! 24-26 अगस्त तक झमाझम बारिश, आंधी और ठनका का अलर्टसारण में भीषण सड़क हादसा, हाइवा ने टेम्पो को मारी टक्कर; चार की दर्दनाक मौत, तीन की हालत गंभीरसीतामढ़ी सदर अस्पताल का स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार ने किया औचक निरीक्षण, ड्यूटी से गायब आधा दर्जन डॉक्टर-कर्मी को किया सस्पेंडदानापुर में दबंगई का खौफ! रैपिडो से जा रही लड़की पर फायरिंग, दुकान में छिपी तो वहां से खींचकर मारी गोलीकिसानों की जमीन पर जबरन नहीं होगा कब्जा! सेटेलाइट टाउनशिप के लिए सरकार देगी ये बड़े विकल्पBihar weather : बिहार में 3 दिन मौसम का ‘रौद्र रूप’! 24-26 अगस्त तक झमाझम बारिश, आंधी और ठनका का अलर्टसारण में भीषण सड़क हादसा, हाइवा ने टेम्पो को मारी टक्कर; चार की दर्दनाक मौत, तीन की हालत गंभीरसीतामढ़ी सदर अस्पताल का स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार ने किया औचक निरीक्षण, ड्यूटी से गायब आधा दर्जन डॉक्टर-कर्मी को किया सस्पेंड

बिहार STF के हत्थे चढ़े सद्दाम गैंग के 6 बदमाश, रंगदारी नहीं देने पर कर दी थी कारोबारी की हत्या

SIWAN: बिहार एसटीएफ की टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर कुख्यात अपराधी सद्दाम आलम गिरोह के 6 बदमाशों को गिरफ्तार किया है। बड़हरिया और महाराजगंज थाना क्षेत्र में पुलिस की टीम ने छापेमा

बिहार STF के हत्थे चढ़े सद्दाम गैंग के 6 बदमाश, रंगदारी नहीं देने पर कर दी थी कारोबारी की हत्या
Mukesh Srivastava
2 मिनट

SIWAN: बिहार एसटीएफ की टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर कुख्यात अपराधी सद्दाम आलम गिरोह के 6 बदमाशों को गिरफ्तार किया है। बड़हरिया और महाराजगंज थाना क्षेत्र में पुलिस की टीम ने छापेमारी कर सभी बदमाशों को पकड़ा है। गिरफ्तार अपराधियों में से एक का नक्सलियों से पुराना कनेक्शन रहा है और नक्सली वारदात को अंजाम देने के मामले में जेल क हवा खा चुका है।


गिरफ्तार अपराधियों में अरविंद यादव उर्फ आनंद कुमार, रहमत अली उर्फ लड्डन मियां, समीर दांगी, सोनू यादव, प्रदीप यादव और कुंदन भारद्वाज शामिल हैं। बताया जा रहा है कि बड़हरिया में कपड़ा कारोबारी मोहन प्रसाद गुप्ता की हत्या के मामले में पुलिस को इन अपराधियों की तलाश थी। रंगदारी का पैसा नहीं देने पर सद्दाम गिरोह के सदस्यों ने गोली मारकर कारोबारी की हत्या कर दी थी। घटना को अंजाम देने के बाद से सभी आरोपी फरार थे।


मामले में जिला पुलिस की विफलता के बाद एसटीएफ को इस केस की जिम्मेवारी सौंपी गई थी। अपराधियों के पास से 4 देसी पिस्टल, एक रिवॉल्वर, 15 गोली, तीन मैगजिन, 590 ग्राम चरस, 90 ग्राम स्मैक के साथ एक बाइक को भी पुलिस ने बरामद किया है। एसटीएफ ने सभी बदमाशों को जिला पुलिस को सौंप दिया है। फिलहाल जिला पुलिस की टीम गिरफ्तार अपराधियों से कड़ी पूछताछ कर रही है।