ब्रेकिंग
मुख्यमंत्री सचिवालय के बाहर गिरा विशालकाय पेड़, बाल-बाल बचे सीएम के सुरक्षाकर्मी; बड़ा हादसा टला✦महिला प्रिंसिपल के बगल में बैठे CM सम्राट, स्कूल पहुंचते ही बच्चों से करने लगे बात; पैरेंट्स से भी पूछा- कैसी चल रही पढ़ाई?✦बांका मंदार पहाड़ छेड़खानी मामले में बड़ी कार्रवाई, तीन आरोपितों के अवैध मकानों पर चला बुलडोजर✦रेलवे शुरू करने जा रहा बड़ा टिकट जांच अभियान, रियायत और ई-पास की होगी सख्त चेकिंग; भारतीय रेल का नया प्लान तैयार✦नेपाल में भारी बारिश के बाद बिहार में अलर्ट, मुख्य सचिव की अध्यक्षता में हुई हाई लेवल मीटिंग; 17 जिलों में विशेष निगरानी के निर्देश✦मुख्यमंत्री सचिवालय के बाहर गिरा विशालकाय पेड़, बाल-बाल बचे सीएम के सुरक्षाकर्मी; बड़ा हादसा टला✦महिला प्रिंसिपल के बगल में बैठे CM सम्राट, स्कूल पहुंचते ही बच्चों से करने लगे बात; पैरेंट्स से भी पूछा- कैसी चल रही पढ़ाई?✦बांका मंदार पहाड़ छेड़खानी मामले में बड़ी कार्रवाई, तीन आरोपितों के अवैध मकानों पर चला बुलडोजर✦रेलवे शुरू करने जा रहा बड़ा टिकट जांच अभियान, रियायत और ई-पास की होगी सख्त चेकिंग; भारतीय रेल का नया प्लान तैयार✦नेपाल में भारी बारिश के बाद बिहार में अलर्ट, मुख्य सचिव की अध्यक्षता में हुई हाई लेवल मीटिंग; 17 जिलों में विशेष निगरानी के निर्देश

सदर अस्पताल में महिला के साथ सुरक्षा गार्ड ने किया गंदा काम, इसी हॉस्पिटल में बुलाई गई थी कॉल गर्ल

VAISHALI: खबर वैशाली जिले की है, जहां सदर अस्पताल में भर्ती मरीज के साथ सुरक्षा गार्ड ने छेड़खानी की है। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। जब महिला ने इसकी श

सदर अस्पताल में महिला के साथ सुरक्षा गार्ड ने किया गंदा काम, इसी हॉस्पिटल में बुलाई गई थी कॉल गर्ल
First Bihar
2 मिनट

VAISHALI: खबर वैशाली जिले की है, जहां सदर अस्पताल में भर्ती मरीज के साथ सुरक्षा गार्ड ने छेड़खानी की है। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। जब महिला ने इसकी शिकायत सुपरवाइजर से की तो गार्ड ड्यूटी से गायब हो गया। हैरानी की बात तो ये है कि यह वही सदर अस्पताल है जहां पिछले दिनों  हत्या के आरोपित कैदी वार्ड में कॉल गर्ल के साथ रंगरलिया मनाया जा रहा था। 



मामला सदर अस्पताल से जुड़ा है, जहां करीब 16 दिन से एडमिट महिला मरीज के साथ एक सुरक्षा गार्ड ने छेड़खानी की है। जानकारी के अनुसार नगर थाना अंतर्गत रामभद्र की एक महिला 1 नवंबर को सदर अस्पताल में भर्ती हुई थी, जिसे सुरक्षा गार्ड द्वारा दूसरे तल्ले पर कमरे में बंद कर दिया और उसके साथ छेड़खानी की। घटना के बारे में महिला ने बताया कि गार्ड ने मेरे साथ 2 दिन दूसरे तल्ले पर बंद कमरे में छेड़खानी की है। उन्होंने बताया कि जब इसकी शिकायत गार्ड सुपरवाइजर को की तो पिछले कई दिनों से गार्ड ड्यूटी पर नहीं आ रहा है।



गौरतलब है कि बीते सितंबर महीने में सदर अस्पताल में हत्या के आरोपित कैदी वार्ड में कॉल गर्ल के साथ रंगरलिया मनाते पकड़े गए थे। जिसमें सुरक्षा सुपरवाइजर के ऊपर मामले में संलिप्त होने का आरोप लगाकर उसने हटाया गया था। लगातार सदर अस्पताल में सुरक्षाकर्मी द्वारा यह लापरवाही का मामला सामने आ रहा है।

टैग्स
रिपोर्टिंग
V

रिपोर्टर

Vikramjeet

FirstBihar संवाददाता