ब्रेकिंग
पत्नी ने पति को पीटकर मार डाला, हत्या के बाद अधजला शव रेत में दफनाया, बेटे ने खोला राज✦मुख्यमंत्री सचिवालय में भारत-नेपाल सीमा से जुड़े मुद्दों पर अहम बैठक, सीएम सम्राट चौधरी ने की समीक्षा✦मुख्यमंत्री सचिवालय के बाहर गिरा विशालकाय पेड़, बाल-बाल बचे सीएम के सुरक्षाकर्मी; बड़ा हादसा टला✦हद है ! जिस ऑफिस का बॉस DM, सिविल सर्जन हैं सचिव, उसका नाम हो गया DPM दफ्तर, जिला स्वास्थ्य समिति का नाम बदलकर दिया गया खुला चैलेंज...✦महिला प्रिंसिपल के बगल में बैठे CM सम्राट, स्कूल पहुंचते ही बच्चों से करने लगे बात; पैरेंट्स से भी पूछा- कैसी चल रही पढ़ाई?✦पत्नी ने पति को पीटकर मार डाला, हत्या के बाद अधजला शव रेत में दफनाया, बेटे ने खोला राज✦मुख्यमंत्री सचिवालय में भारत-नेपाल सीमा से जुड़े मुद्दों पर अहम बैठक, सीएम सम्राट चौधरी ने की समीक्षा✦मुख्यमंत्री सचिवालय के बाहर गिरा विशालकाय पेड़, बाल-बाल बचे सीएम के सुरक्षाकर्मी; बड़ा हादसा टला✦हद है ! जिस ऑफिस का बॉस DM, सिविल सर्जन हैं सचिव, उसका नाम हो गया DPM दफ्तर, जिला स्वास्थ्य समिति का नाम बदलकर दिया गया खुला चैलेंज...✦महिला प्रिंसिपल के बगल में बैठे CM सम्राट, स्कूल पहुंचते ही बच्चों से करने लगे बात; पैरेंट्स से भी पूछा- कैसी चल रही पढ़ाई?

बांका मंदार पहाड़ छेड़खानी मामले में बड़ी कार्रवाई, तीन आरोपितों के अवैध मकानों पर चला बुलडोजर

मंदार पहाड़ पर युवती से बदसलूकी और छेड़छाड़ के मामले में प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की है। चिहार गांव में तीन आरोपितों के घरों से अवैध निर्माण और अतिक्रमण हटाया गया। वहीं, पुलिस आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है।

Bihar Crime News
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Bihar Crime News: बिहार में एक तरफ जहां लगातार लड़कियों से छेड़खानी के मामले सामने आ रहे हैं तो वहीं दूसरी तरफ पुलिस और जिला प्रसासन भी एक्शन मोड में आ गई है। समस्तीपुर के बाद अब बांका में मंदार पहाड़ इलाके में लड़की ले बदसलूकी करने वाले आरोपी के घर प्रशासन का बुलडोजर चला है। 



जिला प्रशासन की टीम ने शनिवार को बाराहाट थाना क्षेत्र के चिहार गांव में मामले के तीन आरोपितों अब्दुला, नितीश और विकास राय के घरों पर बुलडोजर चलाकर अवैध निर्माण और अतिक्रमण हटाया गया। कार्रवाई के दौरान एसडीएम राज कुमार समेत प्रशासनिक और पुलिस पदाधिकारी मौजूद रहे।



इधर, पुलिस तीनों आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए लगातार संभावित ठिकानों पर छापेमारी कर रही है। पुलिस ने आरोपितों के कुछ स्वजनों को हिरासत में लेकर पूछताछ भी की है। पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए विशेष टीम लगातार काम कर रही है और संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है।



मामले की वैज्ञानिक जांच के लिए शनिवार को एफएसएल की टीम ने मंदार पहाड़ स्थित घटनास्थल का निरीक्षण किया। टीम ने मौके से आवश्यक साक्ष्य एकत्र किए। पुलिस को उम्मीद है कि वैज्ञानिक जांच से मामले की जांच को आगे बढ़ाने में मदद मिलेगी।



एसडीपीओ इंद्रजीत बैठा ने बताया कि मामले में पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी है। सभी आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए विशेष टीम को लगाया गया है और संभावित ठिकानों पर लगातार छापेमारी की जा रही है।



बताया गया है कि युवती के साथ मारपीट और छेड़छाड़ के मामले में छह से सात लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। इनमें से तीन आरोपितों की पहचान कर उनके खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। पुलिस अन्य आरोपितों की पहचान और उनकी भूमिका की भी जांच कर रही है।

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता