ब्रेकिंग
Bihar News : नेपाल में भर बारिश से बिहार पर तबाही का साया! गंडक-कोसी-बागमती में भीषण बाढ़ का खतरा, 17 जिलों में हाई अलर्ट✦Bihar Train Cancelled : बिहार आने-जाने वाले यात्री ध्यान दें! 51 ट्रेनें रद्द, 47 डायवर्ट; देखें पूरी लिस्ट✦Bihar News : सुपौल में आधी रात घर में घुसे 2 अपराधी, सो रही महिला को मारी गोली; पैर के आर-पार हुई बुलेट✦Bihar Flood: बारिश से बिहार में बिगड़े हालात, 50 गांवों में घुसा पानी; कोसी-गंडक-बागमती का बढ़ा दबाव✦Bagmati River Flood: तीन दिन की बारिश के बाद बागमती ने दिखाया रौद्र रूप, खतरे के निशान से ऊपर बह रहा पानी✦Bihar News : नेपाल में भर बारिश से बिहार पर तबाही का साया! गंडक-कोसी-बागमती में भीषण बाढ़ का खतरा, 17 जिलों में हाई अलर्ट✦Bihar Train Cancelled : बिहार आने-जाने वाले यात्री ध्यान दें! 51 ट्रेनें रद्द, 47 डायवर्ट; देखें पूरी लिस्ट✦Bihar News : सुपौल में आधी रात घर में घुसे 2 अपराधी, सो रही महिला को मारी गोली; पैर के आर-पार हुई बुलेट✦Bihar Flood: बारिश से बिहार में बिगड़े हालात, 50 गांवों में घुसा पानी; कोसी-गंडक-बागमती का बढ़ा दबाव✦Bagmati River Flood: तीन दिन की बारिश के बाद बागमती ने दिखाया रौद्र रूप, खतरे के निशान से ऊपर बह रहा पानी

डिजिटल अरेस्ट कर विधवा महिला से 21 लाख की ठगी, नौकरी और नया घर दिलाने का दिया झांसा

Bihar Crime News: मोतिहारी में साइबर ठगों ने डिजिटल अरेस्ट और नौकरी-नया घर दिलाने का झांसा देकर एक विधवा महिला से करीब 21 लाख रुपये ठग लिए। पुलिस मामले की जांच कर साइबर ठगी गिरोह के अन्य सदस्यों की तलाश कर रही है।

Bihar Crime News
प्रतिकात्मक तस्वीर
© Google
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Bihar Crime News: मोतिहारी में साइबर ठगी का हैरान करने वाला मामला सामने आया है। डुमरियाघाट थाना क्षेत्र के रामपुर खजुरिया गांव में साइबर ठगों ने एक विधवा महिला ममता गिरी को डिजिटल अरेस्ट कर करीब 21 लाख रुपये ठग लिए। 



परिजनों के मुताबिक, सोशल मीडिया के जरिए महिला की पहचान अरविंद गिरी नाम के युवक से हुई थी। उसने नौकरी और नया घर दिलाने का झांसा देकर महिला को अपने जाल में फंसा लिया। बताया जा रहा है कि एक सितंबर से ठगी का सिलसिला शुरू हुआ। 



आरोपी ने महिला का 11 लाख रुपये का फिक्स डिपॉजिट तुड़वाने की कोशिश की। बैंक से रकम नहीं मिलने पर महिला के खाते का एटीएम निकलवाया गया और मोबाइल नंबर भी बदलवा दिया गया। इसके बाद एटीएम और ऑनलाइन ट्रांजैक्शन के जरिए लगातार पैसे निकाले गए।



पैसे खत्म होने के बाद विदेश में बैठे मास्टरमाइंड के निर्देश पर एक युवक महिला को घर से उठाने पहुंचा, लेकिन परिजनों ने उसे पकड़ लिया। पूछताछ के बाद युवक को पुलिस के हवाले कर दिया गया। पुलिस मामले की जांच कर पूरे गिरोह का पता लगाने में जुटी है।

रिपोर्ट- सोहराब आलम, मोतिहारी

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता