ब्रेकिंग
Bihar News : बिहार में अब छोटे शहरों से भी भर सकेंगे उड़ान! 13 जिलों में बनेंगे हेलीपोर्ट, अररिया से गया तक शुरू होगी हेलिकॉप्टर सेवा✦‘नीतीश सेतु’ पर सियासत: सुधाकर सिंह बोले- तेजस्वी यादव की सोच का नतीजा है पुल, कार्यकर्ताओं के विरोध को बताया सही✦बिहार में मिली भगवान विष्णु की 800 साल पुरानी दुर्लभ प्रतिमा, कर्णाटवंशी राजाओं के दौर से जुड़ा है ऐतिहासिक महत्व✦बिहार के इन 52 पैक्सों में बनेंगे नए अनाज गोदाम, 34.95 करोड़ रुपये होंगे खर्च; किसानों को मिलेगा बड़ा फायदा✦'अश्लीलता पर ताली बजाना सामाजिक चरित्र बनता जा रहा', अनंत सिंह की बेटी की शाही शादी के बीच शिवानंद तिवारी का बड़ा सवाल, बोले- गरीबों के जले पर नमक छिड़कने जैसा✦Bihar News : बिहार में अब छोटे शहरों से भी भर सकेंगे उड़ान! 13 जिलों में बनेंगे हेलीपोर्ट, अररिया से गया तक शुरू होगी हेलिकॉप्टर सेवा✦‘नीतीश सेतु’ पर सियासत: सुधाकर सिंह बोले- तेजस्वी यादव की सोच का नतीजा है पुल, कार्यकर्ताओं के विरोध को बताया सही✦बिहार में मिली भगवान विष्णु की 800 साल पुरानी दुर्लभ प्रतिमा, कर्णाटवंशी राजाओं के दौर से जुड़ा है ऐतिहासिक महत्व✦बिहार के इन 52 पैक्सों में बनेंगे नए अनाज गोदाम, 34.95 करोड़ रुपये होंगे खर्च; किसानों को मिलेगा बड़ा फायदा✦'अश्लीलता पर ताली बजाना सामाजिक चरित्र बनता जा रहा', अनंत सिंह की बेटी की शाही शादी के बीच शिवानंद तिवारी का बड़ा सवाल, बोले- गरीबों के जले पर नमक छिड़कने जैसा

सदर अस्पताल के बाथरूम से फरार हुआ कैदी, मचा हड़कंप

SUPAUL: सुपौल सदर अस्पताल में कल इलाज के लिए आए एक विचाराधीन कैदी बाथरूम के खिड़की का ग्रिल काटकर सदर अस्पताल से देर रात फरार हो गया है। जानकारी के मुताबिक़ विचाराधीन कैदी ने बड़ी चा

सदर अस्पताल के बाथरूम से फरार हुआ कैदी, मचा हड़कंप
First Bihar
2 मिनट

SUPAUL: सुपौल सदर अस्पताल में कल इलाज के लिए आए एक विचाराधीन कैदी बाथरूम के खिड़की का ग्रिल काटकर सदर अस्पताल से देर रात फरार हो गया है। जानकारी के मुताबिक़ विचाराधीन कैदी ने बड़ी चालाकी से बाथरूम में घुसकर उसका नल चला दिया ताकि ग्रील को काटने की आवाज बाहर नहीं जा सके। इस बीच कैदी ने खिड़की का ग्रिल काटकर फरार हो गया। 


विचाराधीन कैदी मोहम्मद हजरत छातापुर थाना क्षेत्र में एक बाइक चोरी के मामले में जेल में बंद था। गुरुवार की शाम तबियत खराब होने पर उसे जेल प्रशासन द्वारा इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया था, जहां उसे इलाज के बाद सदर अस्पताल के कैदी वार्ड में शिफ्ट कर दिया गया था। देर रात विचाराधीन कैदी के सदर अस्पताल के कैदी वार्ड से ग्रिल तोड़कर भागने को लेकर प्रशासन ने जांच शुरू कर दी है। 


वहीं ड्यूटी मौजूद गार्ड ने बताया गया कि तीन गार्ड ड्यूटी पर थे, जिसमे एक गार्ड छूटी पर था और दो गार्ड बाहर में तैनात थे। बाथरूम के अंदर से नल चलने की आवाज में ग्रिल काटने की आवाज सुनाई नहीं दी, जिसके कारण यह घटना घटी। फिलहाल इस मामले में कोई भी प्रशासनिक अधिकारी कुछ भी बोलने को तैयार नहीं है।

टैग्स