ब्रेकिंग
दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी✦दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी

सड़क निर्माण में लगे ठेकेदार से लेवी की मांग, नहीं देने पर भाकपा माओवादी ने दी जान से मारने की धमकी

DHANBAD: प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत गोविंदपुर प्रखंड के तिलैया और मरचो पंचायत को जोड़ने वाली ढाई किलोमीटर की सड़क निर्माण का काम कर संवेदक शिवजी सिंह को भाकपा माओवादी क

सड़क निर्माण में लगे ठेकेदार से लेवी की मांग, नहीं देने पर भाकपा माओवादी ने दी जान से मारने की धमकी
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

DHANBAD: प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत गोविंदपुर प्रखंड के तिलैया और मरचो पंचायत को जोड़ने वाली ढाई किलोमीटर की सड़क निर्माण का काम कर संवेदक शिवजी सिंह को भाकपा माओवादी के द्वारा लेवी की मांग की जा रही है। उतरी छोटानागपुर जोनल कमिटी के सचिव आनंद के द्वारा लेवी की मांग की गई है। लेवी नहीं देने पर सड़क निर्माण कार्य मे लगे मशीनों व वाहनों को जलाकर राख कर देने के धमकी दी है।


यही नहीं यदि फिर भी लेवी नही मिली तो जान से हाथ धोने की धमकी माओवादी ने दी है। माओवादी के द्वारा यह धमकी अपने लेटर पेड पर संवेदक के कर्मचारी को दी गई है। संवेदक शिवजी सिंह मामले को लेकर ग्रामीणों के साथ बरवाअड्डा थाना पहुंचे। थाना पहुंचकर संवेदक ने पुलिस से जानमाल की सुरक्षा की गुहार लगाई। इस बात की शिकायत मिलने के बाद हरकत में आई पुलिस फिलहाल पूरे मामले की जांच पड़ताल में जुट गयी है।



बरवाअड्डा थाना क्षेत्र के अति नक्सल प्रभावित क्षेत्र के छोटा जमुआ से बनतोड़ के बीच गार्डवाल निर्माण का कार्य कराया जा रहा था। इस दौरान बाइक पर सवार तीन नकाबपोश मौके पर पहुंचे। कार्य करा रहे मुंशी के हांथो में भाकपा माओवादी भारत की कम्युनिस्ट पार्टी माओवादी उतरी छोटानागपुर जोनल कमिटी के पेड़ पर लिखी धमकी भरा पत्र सौंप दिया। इस पत्र में संगठन को मजबूती के लिए राशि मुहैय्या कराने के साथ ही मिलने के समय भी दिया गया है। यह पत्र कर्मचारी के द्वारा संवेदक को दिया गया। जिसके बाद संवेदक शिव जी सिंह ग्रामीणों के साथ थाना पहुंचकर जान माल की सुरक्षा की गुहार लगाई है।

सड़क निर्माण में लगे ठेकेदार से लेवी की मांग, नहीं देने पर भाकपा माओवादी ने दी जान से मारने की धमकी

सड़क निर्माण में लगे ठेकेदार से लेवी की मांग, नहीं देने पर भाकपा माओवादी ने दी जान से मारने की धमकी