ब्रेकिंग
नगर निगम बोर्ड की बैठक में जोरदार हंगामा, पार्षद बेहोश होकर गिरे; धरना और भारी नारेबाजीरसोई का बजट बिगाड़ रहे प्याज, चीनी, दाल और खाद्य तेल! अचानक क्यों बढ़ने लगी कीमतें, जानिए वजहतीन महीने से नहीं मिला वेतन, अचानक सदर अस्पताल के सुरक्षा गार्डों ने छोड़ी ड्यूटी; आश्वासन के बाद काम पर लौटेPatna PhD Protest : 19 दिन से अनशन, अब लोकभवन की ओर कूच! बैरिकेडिंग पर चढ़े PhD होल्डर्स,MLC चुनाव में बिगाड़ेंगे खेल बिहार में प्रमोशन घोटाला ! जांच में धरा गए DEO और RDDE, शिक्षा विभाग के दोनों अफसरों की प्रोन्नति रद्द, जानें पूरा मामला... नगर निगम बोर्ड की बैठक में जोरदार हंगामा, पार्षद बेहोश होकर गिरे; धरना और भारी नारेबाजीरसोई का बजट बिगाड़ रहे प्याज, चीनी, दाल और खाद्य तेल! अचानक क्यों बढ़ने लगी कीमतें, जानिए वजहतीन महीने से नहीं मिला वेतन, अचानक सदर अस्पताल के सुरक्षा गार्डों ने छोड़ी ड्यूटी; आश्वासन के बाद काम पर लौटेPatna PhD Protest : 19 दिन से अनशन, अब लोकभवन की ओर कूच! बैरिकेडिंग पर चढ़े PhD होल्डर्स,MLC चुनाव में बिगाड़ेंगे खेल बिहार में प्रमोशन घोटाला ! जांच में धरा गए DEO और RDDE, शिक्षा विभाग के दोनों अफसरों की प्रोन्नति रद्द, जानें पूरा मामला...

शाहरुख खान को मिली जान से मारने की धमकी, छत्तीसगढ़ से आया कॉल, पूछताछ में आरोपी ने किया बड़ा खुलासा

DESK: बॉलीवुड एक्टर सलमान खान के बाद अब शाहरुख खान को जान से मारने की धमकी दी गयी है। छत्तीसगढ़ के रायपुर से किसी ने धमकीभरा कॉल किया था। धमकी मिलने के बाद शाहरुख की टीम ने मु

शाहरुख खान को मिली जान से मारने की धमकी, छत्तीसगढ़ से आया कॉल, पूछताछ में आरोपी ने किया बड़ा खुलासा
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

DESK: बॉलीवुड एक्टर सलमान खान के बाद अब शाहरुख खान को जान से मारने की धमकी दी गयी है। छत्तीसगढ़ के रायपुर से किसी ने धमकीभरा कॉल किया था। धमकी मिलने के बाद शाहरुख की टीम ने मुंबई पुलिस से इस बात की  शिकायत की। मामला दर्ज होने के बाद मुंबई पुलिस इस हाई प्रोफाइल मामले की छानबीन शुरू कर दी है। वही शाहरुख खान का बंगला मन्नत के बाहर सुरक्षा बढ़ा दी गयी है। 


बताया जाता है कि जिस मोबाइल नंबर से धमकी मिली थी वो छत्तीसगढ़ के रायपुर निवासी फैजान नामक किसी व्यक्ति के नाम से रजिस्टर्ड है। मुंबई पुलिस जब इसकी जांच करने रायपुर पहुंची तो पता चला कि एडवोकेट मोहम्मद फैजान खान के नंबर से फोन किया गया था। पुलिस ने फैजान से पूछताछ की तब उसने बड़ा खुलासा किया। फैजान ने मुंबई पुलिस को बताया कि उसका मोबाइल 2 नवम्बर को चोरी हो गया था। इस बात की शिकायत उसने खमारडीह थाना पुलिस से की थी। 


जब पुलिस उनके घर पहुंची तब यह बताया गया कि आपके नंबर से शाहरुख खान को धमकीभरा कॉल किया गया है। यह बातें सुनकर हम हैरान रह गये। पुलिस ने जब उससे इस संबंध में पूछताछ की तब उसने मोबाइल चोरी होने की बात उन्हें बतायी। कहा कि वो राजस्थान का रहने वाला है। 


उसने यह भी बताया कि अंजाम फिल्म में हिरण वाले दृश्य को लेकर उन्होंने शाहरुख खान के खिलाफ पहले मुंबई में शिकायत दर्ज कराई थी। जिसमें वह हिरण को मार कर लाते हैं। इसी बात का उसने विरोध जताया था और मुंबई में इस बात की शिकायत की थी। फैजान ने कहा कि उसने शाहरुख को ना तो कॉल किया और ना ही धमकी दी। उसे फंसाने की यह किसी ने साजिश रची है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की छानबीन में जुटी है। 

टैग्स