ब्रेकिंग
नाम बदलने की मांग के बीच JDU ने सभी विधायकों को किया तलब, 18 सितंबर को पटना में अहम बैठकखेलते-खेलते मिट्टी के टीले में दबे 4 मासूम... 2 की मौत के बाद हंगामा, NH-27 पर चक्का जामNDA के सांसदों और केंद्रीय मंत्रियों को तेजस्वी ने बताया USELESS, कहा.. किसी में इतनी हैसियत नहीं कि बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए सहायता मांगे‘डॉक्टर को बुलाइए’… नर्स ने फटकारा, मरीज की मौत के बाद SKMCH के ICU में हंगामाPM Kisan 24th Installment: कब आएगी पीएम किसान की 24वीं किस्त, जानिए क्या है नया अपडेटनाम बदलने की मांग के बीच JDU ने सभी विधायकों को किया तलब, 18 सितंबर को पटना में अहम बैठकखेलते-खेलते मिट्टी के टीले में दबे 4 मासूम... 2 की मौत के बाद हंगामा, NH-27 पर चक्का जामNDA के सांसदों और केंद्रीय मंत्रियों को तेजस्वी ने बताया USELESS, कहा.. किसी में इतनी हैसियत नहीं कि बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए सहायता मांगे‘डॉक्टर को बुलाइए’… नर्स ने फटकारा, मरीज की मौत के बाद SKMCH के ICU में हंगामाPM Kisan 24th Installment: कब आएगी पीएम किसान की 24वीं किस्त, जानिए क्या है नया अपडेट

रोहतास पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सासाराम में चार अपराधी गिरफ्तार, शराब और हथियार बरामद

रोहतास पुलिस ने सासाराम में तीन अलग-अलग कार्रवाइयों में चार अपराधियों को गिरफ्तार किया। पुलिस ने 34 लीटर अंग्रेजी शराब, देसी पिस्तौल और दो मैगजीन बरामद कीं। नई सरकार के बाद अपराधियों पर कार्रवाई तेज होने से हड़कंप मचा है।

बिहार
पुलिस की बड़ी कार्रवाई
© सोशल मीडिया
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

ROHTAS: सासाराम से बड़ी खबर है, जहाँ रोहतास पुलिस ने अपराधियों के खिलाफ सख्ती बरतना शुरू कर दिया है। इसी अभियान के तहत सासाराम पुलिस ने तीन अलग-अलग मामलों में चार अपराधियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों के पास से भारी मात्रा में अंग्रेजी शराब और हथियार बरामद किए गए हैं।


इस संबंध में सासाराम के एसडीपीओ–2 दिलीप कुमार ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर नगर थाना क्षेत्र के अठखमवा के पास पुलिस ने छापेमारी की। यहाँ से शराब के साथ रौशन और उदय कुमार को गिरफ्तार किया गया। दूसरे मामले में पुलिस ने बिना नंबर प्लेट वाली एक स्कूटी को जब्त किया, जिसमें से 34 लीटर अंग्रेजी शराब बरामद हुई है।


इसके अलावा डेहरी मुफस्सिल थाना क्षेत्र में एक अप्राथमिक कांड के अभियुक्त अमजद अली के घर पुलिस ने छापेमारी की। तलाशी के दौरान एक अर्धनिर्मित लोहे का बिना बैरल वाला देसी पिस्तौल और दो खाली मैगजीन बरामद की गईं। विधानसभा चुनाव के बाद नई सरकार के गठन के साथ ही शराब माफियाओं और अपराधियों पर पुलिस की कार्रवाई तेजी से बढ़ी है। इसी कारण अपराधियों के बीच हड़कंप की स्थिति बनी हुई है।

रिपोर्टिंग
R

रिपोर्टर

RANJAN

FirstBihar संवाददाता