ब्रेकिंग
दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी✦दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी

टीपीसी के दो नक्सली गिरफ्तार, सीआरपीएफ और पुलिस ने की संयुक्त कार्रवाई

SASARAM: नौहट्टा थाना क्षेत्र के कैमूर पहाड़ी पर बसे सलमा गांव से सीआरपीएफ और जिला पुलिस के संयुक्त टीम ने चार साल से फरार दो हार्डकोर नक्सलियों को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार नक्सली

FirstBihar
Manish Kumar
2 मिनट

SASARAM: नौहट्टा थाना क्षेत्र के कैमूर पहाड़ी पर बसे सलमा गांव से सीआरपीएफ और जिला पुलिस के संयुक्त टीम ने चार साल से फरार दो हार्डकोर नक्सलियों को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार नक्सली सलमा गांव के खरवार टोला निवासी प्रमोद सिंह खरवार व मुकेश सिंह खरवार बताए जाते है। दोनों प्रतिबंधित नक्सली संगठन टीपीसी के सक्रिय सदस्य है और कमांडर अजय राजभर का दाहिना हाथ बताए जाते है. सुरक्षाबलों को यह सफलता 12 घंटे के चलाए गए कांबिग ऑपरेशन से मिली. 

दोनों गांव में छुपे थे नक्सली

दोनों नक्सलियों पर वर्ष 2015 में बंडा गांव के पास जंगल में पुलिस के साथ मुठभेड़ के अलावा दोनों अन्य नक्सली घटनाओं में शामिल होने का आरोप है. छापेमारी का नेतृत्व सीआरपीएफ 47 वीं कमान के सी कंपनी कमांडर सह सहायक समादेष्टा सुभाष चन्द्र झा कर रहे थे. सहायक समादेष्टा ने बताया कि एएसपी अभियान दुर्गेश कुमार के निर्देश पर जिला पुलिस बल और सीआरपीएफ के जवान नौहट्टा थाना क्षेत्र के सलमा गांव के खरवार टोला पहुंच घेरा बंदी शुरू कर दी. सूचना मिली थी कि दोनों हार्ड कोर नक्सली अभी अपने गांव में ही है.

पुलिस को देख भागने लगे नक्सली

सुबह होते ही सभी घरों का सर्च अभियान शुरू किया गया. सर्च के दौरान दोनों पुलिस को देख भागने लगे. सीआरपीएफ के जवानों ने दौड़ाकर उन्हें दबोच लिया. पूछताछ में टीपीसी संगठन के सदस्यों और लेवी वसूली में शामिल नक्सलियों के बारे में भी कई जानकारी मिली है पुलिस इन नक्सलियों के ठिकानों पर छापेमारी कर रही है. 

रिपोर्टिंग
R

रिपोर्टर

Ranjan Kumar

FirstBihar संवाददाता