ब्रेकिंग
पटना में ट्रेन में युवती ने अपने कपड़े फाड़ कर फैला दी सनसनी, जमकर हंगामे के बाद सामने आए VIDEO ने लोगों को कर दिया हैरानसुप्रीम कोर्ट ने शराबबंदी पर उठाए सवाल, कहा- गुजरात में 600 से ज्यादा मौतों के बावजूद नहीं रुका जहरीली शराब का कारोबार‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाबेतिया राज की 6 एकड़ जमीन की हेराफेरी: रजिस्टर-2 में फर्जीवाड़ा कर बना डाली फर्जी जमाबंदी, अब जांच का आदेशपटना में ट्रेन में युवती ने अपने कपड़े फाड़ कर फैला दी सनसनी, जमकर हंगामे के बाद सामने आए VIDEO ने लोगों को कर दिया हैरानसुप्रीम कोर्ट ने शराबबंदी पर उठाए सवाल, कहा- गुजरात में 600 से ज्यादा मौतों के बावजूद नहीं रुका जहरीली शराब का कारोबार‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाबेतिया राज की 6 एकड़ जमीन की हेराफेरी: रजिस्टर-2 में फर्जीवाड़ा कर बना डाली फर्जी जमाबंदी, अब जांच का आदेश

तिलकोत्सव के दौरान लड़के वालों ने की हर्ष फायरिंग, लड़की के चचेरे भाई की मौत

ROHTAS: तिलक समारोह में हुई हर्ष फायरिंग में एक युवक की जान चली गयी। जबकि दूसरे की हालत गंभीर बनी हुई है। मृतक लड़की का चचेरा भाई था। लड़के पक्ष की ओर से की गयी फायरिंग के दौर

तिलकोत्सव के दौरान लड़के वालों ने की हर्ष फायरिंग, लड़की के चचेरे भाई की मौत
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

ROHTAS: तिलक समारोह में हुई हर्ष फायरिंग में एक युवक की जान चली गयी। जबकि दूसरे की हालत गंभीर बनी हुई है। मृतक लड़की का चचेरा भाई था। लड़के पक्ष की ओर से की गयी फायरिंग के दौरान सिर में गोली लगने से उसकी मौत हो गयी। 



घटना विक्रमगंज के कटियारा गांव की है। इस घटना से अफरा-तफरी मच गयी। आक्रोशित परिजन फायरिंग करने वाले सख्श की गिरफ्तारी की मांग करने लगे। घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लिया और उसे पोस्टमार्टम के लिए भेजा। मृतक के परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने तीन लोगों को हिरासत में लिया और मामले की छानबीन शुरू की।



बताया जाता है कि फूलन पासवान के घर पर तिलक समारोह था। इसी दौरान लड़के पक्ष की ओर से हर्ष फायरिंग की गई। जिसमें एक युवक की मौत हो गयी। मृतक की पहचान दावथ थाना क्षेत्र के बड़की परासिया निवासी रामपति पासवान के 24 वर्षीय पुत्र अनिल पासवान के रुप में हुई है। जबकि जगन्नाथ पासवान के पुत्र भीम पासवान भी इस दौरान गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे इलाज के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। घटना से मृतक के परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। वही पुलिस इस पूरे मामले की जांच में जुट गयी है।


रिपोर्टिंग
R

रिपोर्टर

RANJAN

FirstBihar संवाददाता