ब्रेकिंग
पटना में एक साथ 8 पुलिसवाले सस्पेंड, दो लोगों को छोड़ने के बदले 11 लाख रुपये लेने का आरोप✦राजपूतों के सम्मान पर रूडी को मिला RJD का साथ, सुनील सिंह ने BJP पर बोला हमला, कहा..अपने दिल की पीड़ा को सांसद ने किया व्यक्त✦राजपूतों को कितना महत्व दे रही है भाजपा? सांसद राजीव प्रताप रूडी ने अपनी ही पार्टी पर उठाए सवाल✦हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦पटना में एक साथ 8 पुलिसवाले सस्पेंड, दो लोगों को छोड़ने के बदले 11 लाख रुपये लेने का आरोप✦राजपूतों के सम्मान पर रूडी को मिला RJD का साथ, सुनील सिंह ने BJP पर बोला हमला, कहा..अपने दिल की पीड़ा को सांसद ने किया व्यक्त✦राजपूतों को कितना महत्व दे रही है भाजपा? सांसद राजीव प्रताप रूडी ने अपनी ही पार्टी पर उठाए सवाल✦हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन

बिहार: शराब लदा बोलेरो और पिकअप में जोरदार टक्कर, धंधेबाज फरार, एक की मौत

ROHTAS: खबर रोहतास जिला के कोचस से है। जहां भानस ओपी के कटियारा के पास राष्ट्रीय राजमार्ग-30 पर एक शराब लदा बोलेरो गाड़ी तथा दूध लगा पिकअप वैन में टक्कर हो गई। जिसके बाद पिकअप वैन

बिहार: शराब लदा बोलेरो और पिकअप में जोरदार टक्कर, धंधेबाज फरार, एक की मौत
Aprajita  Shila
Aprajita Shila
2 मिनट

ROHTAS: खबर रोहतास जिला के कोचस से है। जहां भानस ओपी के कटियारा के पास राष्ट्रीय राजमार्ग-30 पर एक शराब लदा बोलेरो गाड़ी तथा दूध लगा पिकअप वैन में टक्कर हो गई। जिसके बाद पिकअप वैन का चालक मंजीत पाल की मौत हो गई। मृतक मंजीत पाल बक्सर जिला के इटाढ़ी थाना के इंदौर गांव का निवासी था। 


वही बताया जाता है कि इस घटना के बाद बोलेरो पर शराब ले जा रहे धंधेबाजो ने अपने लोगों को घटनास्थल पर बुलाया तथा बोलोरो पर लदे शराब को भी लेकर भाग गए। शोर-शराबा होने पर जब ग्रामीण पहुंचे तो धंधेबाज फरार हो गए। वही बोलेरो गाड़ी में अभी भी शराब की बोतलें बिखरी पड़ी है। इसके बाद दूध लदा पिकअप वैन के चालक का परिवार मौके पर पहुंचा। 


लोगों का आरोप है कि दूध लदे पिकअप वैन में पीछे से टक्कर मारी गई है और संभवत: बाद में शराब के धंधेबाजो ने ही मारपीट कर पिकअप के चालक मनजीत की हत्या कर दी है। चुकी मौके पर पुलिस पहुंची है तथा छानबीन शुरू कर दिया है। हादसे के बाद मृतक के परिजनों में हाहाकार मच गया है। वहीं दूसरी ओर शराब तथा दूधवाले गाड़ी के टक्कर की इलाके में चर्चा हो रही है।