ब्रेकिंग
बख्तियारपुर में शिवचर्चा की आरती के दौरान घर में लगी आग, तीन लोगों की दर्दनाक मौतसासाराम में बोलेरो-ऑटो की टक्कर: CRPF जवान की मौत, पत्नी और दो बच्चों समेत 5 घायलस्कूल के औचक निरीक्षण में खुली व्यवस्थाओं की पोल, SDM ने प्रधानाचार्य को किया शो-कॉज, रसोइया बर्खास्तदरभंगा में दर्दनाक सड़क हादसा, स्कॉर्पियो की टक्कर से पति-पत्नी की मौत; LNMU में प्रोफेसर थीं बबीता देवीबिहार में बढ़ा नदियों का जलस्तर, अपने विधानसभा क्षेत्र राघोपुर में कटाव प्रभावित इलाकों का तेजस्वी यादव ने लिया जायजाबख्तियारपुर में शिवचर्चा की आरती के दौरान घर में लगी आग, तीन लोगों की दर्दनाक मौतसासाराम में बोलेरो-ऑटो की टक्कर: CRPF जवान की मौत, पत्नी और दो बच्चों समेत 5 घायलस्कूल के औचक निरीक्षण में खुली व्यवस्थाओं की पोल, SDM ने प्रधानाचार्य को किया शो-कॉज, रसोइया बर्खास्तदरभंगा में दर्दनाक सड़क हादसा, स्कॉर्पियो की टक्कर से पति-पत्नी की मौत; LNMU में प्रोफेसर थीं बबीता देवीबिहार में बढ़ा नदियों का जलस्तर, अपने विधानसभा क्षेत्र राघोपुर में कटाव प्रभावित इलाकों का तेजस्वी यादव ने लिया जायजा

सासाराम में नहीं थम रही हिंसा की घटनाएं, सुबह-सवेरे बमबाजी से दहला पूरा इलाका, बढ़ाई गई सुरक्षा

SASARAM: सरकार के लाख दावों के बावजूद रामनवमी जुलूस के दौरान भड़की हिंसा थमने का नाम नहीं ले रही है। सासाराम और बिहारशरीफ में रूक-रूककर घटनाएं हो रही हैं। सोमवार की सुबह सवेरे

सासाराम में नहीं थम रही हिंसा की घटनाएं, सुबह-सवेरे बमबाजी से दहला पूरा इलाका, बढ़ाई गई सुरक्षा
Mukesh Srivastava
2 मिनट

SASARAM: सरकार के लाख दावों के बावजूद रामनवमी जुलूस के दौरान भड़की हिंसा थमने का नाम नहीं ले रही है। सासाराम और बिहारशरीफ में रूक-रूककर घटनाएं हो रही हैं। सोमवार की सुबह सवेरे सासाराम में फिर से बमबाजी की घटना हुई है। उपद्रवियों ने मोची टोला इलाके में स्थित छेदीलाल गली में एक मकान के ऊपरी हिस्से पर बम फेंका गया है हालांकि, इस घटना में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है।


बताया जा रहा है कि आज सुबह यह विस्फोट किया गया है। विस्फोट के निशान एक दीवार पर साफ दिख रहे हैं। प्रशासन का कहना है कि विस्फोट की तीव्रता काफी कम थी लेकिन स्थानीय लोग जिन्होंने आवाज सुनी है उनका कहना है कि आवाज इतनी जोरदार थी कि महिलाएं और बच्चे सहम गए। मौके पर भारी संख्या में पुलिस बल की तैनाती की गई है। डीएम और एसपी मौके पर पहुंच गए हैं। पुलिस इसे सुतली बम बता रही है।


बमबाजी की इस घटना के बाद इलाके में तनाव की स्थिति बन गई है। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर बम निरोधक दस्ता मौते पर पहुंचा है। पुलिस ने कहा है कि घटना को जिसने भी अंजाम दिया है, उसके खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी। बता दें कि बिहारशरीफ और सासाराम में रामनवमी जुलूस के दौरान हिंसा में कई लोगों के जख्मी होने की खबर है। सीएम नीतीश के निर्देश के बाद पुलिस और प्रशासन की टीमें एक्शन में आ गई हैं बावजूद इसके उपद्रवी अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहे हैं।