ब्रेकिंग
मुंगेर के स्कूल में छात्र की पिटाई से बवाल, प्रिंसिपल का हाथ जोड़कर माफी मांगते वीडियो वायरल✦पीएम मोदी ने नीतीश कुमार को दिया खास सम्मान, विजय सिन्हा ने मुलाकात कर दी बधाई✦Cyclone Akwan का बिहार में दिखेगा असर, 9 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, कई ट्रेनें और फ्लाइटें रद्द✦BSEB Dummy Admit Card 2027: बिहार बोर्ड ने जारी किया दूसरा डमी एडमिट कार्ड, इस तारीख तक नहीं सुधारी गलती तो बढ़ सकती है परेशानी✦शादी के एक साल बाद खुला पत्नी का राज, दो पुरानी शादियों के दस्तावेज देख पति के उड़े होश✦मुंगेर के स्कूल में छात्र की पिटाई से बवाल, प्रिंसिपल का हाथ जोड़कर माफी मांगते वीडियो वायरल✦पीएम मोदी ने नीतीश कुमार को दिया खास सम्मान, विजय सिन्हा ने मुलाकात कर दी बधाई✦Cyclone Akwan का बिहार में दिखेगा असर, 9 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, कई ट्रेनें और फ्लाइटें रद्द✦BSEB Dummy Admit Card 2027: बिहार बोर्ड ने जारी किया दूसरा डमी एडमिट कार्ड, इस तारीख तक नहीं सुधारी गलती तो बढ़ सकती है परेशानी✦शादी के एक साल बाद खुला पत्नी का राज, दो पुरानी शादियों के दस्तावेज देख पति के उड़े होश

सासाराम में नाबालिग लड़की से बलात्कार, तीन युवकों ने जबरन कमरे में बंदकर की दरिंदगी

SASARAM : रोहतास जिले के डेहरी ऑन सोन में एक 16 साल की लड़की से गांव के ही तीन युवकों ने गैंगरेप की घटना को अंजाम दिया है. बताया जा रहा

सासाराम में नाबालिग लड़की से बलात्कार, तीन युवकों ने जबरन कमरे में बंदकर की दरिंदगी
First Bihar
2 मिनट

SASARAM : रोहतास जिले के डेहरी ऑन सोन में एक 16 साल की लड़की से गांव के ही तीन युवकों ने गैंगरेप की घटना को अंजाम दिया है. बताया जा रहा है कि लड़की किराना दुकान पर कुछ सामान खरीद कर लौट रही थी. इसी दौरान घर के पास के ही 3 युवकों ने जबरन लड़की को एक कमरे में ले जाकर उसके साथ बारी-बारी से सामूहिक दुष्कर्म किया और बाद में उसे छोड़ दिया.


लड़की ने घर लौट कर इसकी जानकारी अपनी मां को दी. इसके बाद परिजन डेहरी के महिला थाना में आकर केस दर्ज कराया. मामले में तीनों आरोपियों को नामजद किया गया है. पुलिस तीनों युवकों की तलाश में लग गई है.


वारदात से पूरे मोहल्ले में सनसनी फैल गई है. आरोपी फरार बताए जा रहे हैं. पीड़ित लड़की की मां ने बताया कि उसकी बच्ची को झांसे में लेकर आरोपियों ने गंदा काम किया है. सभी आरोपी जान पहचान के हैं.  

टैग्स
रिपोर्टिंग
R

रिपोर्टर

Ranjan Kumar

FirstBihar संवाददाता