ब्रेकिंग
पटना में रिटायर्ड इंजीनियर 3 दिन रहे डिजिटल अरेस्ट, CBI अधिकारी बनकर साइबर ठगों ने ठगे 33.83 लाख✦सर्किल रेट बढ़ेगा तभी टाउनशिप के लिए जमीन देंगे, राकेश टिकैत ने सम्राट सरकार को दी चेतावनी✦लोजपा विधायक व भू-माफियाओं से सांठगांठ रखने वाला CO हुआ सस्पेंड, डीजी स्पेशल ब्रांच की रिपोर्ट के बाद हुआ एक्शन✦घर के बाहर खेल रही 2 साल की बच्ची अचानक गायब, CCTV में महिला ले जाती दिखी✦रील का शौक बना जानलेवा: इंस्टाग्राम पर वीडियो बनाने के विवाद में छोटे भाई ने ले ली बड़े भाई की जान✦पटना में रिटायर्ड इंजीनियर 3 दिन रहे डिजिटल अरेस्ट, CBI अधिकारी बनकर साइबर ठगों ने ठगे 33.83 लाख✦सर्किल रेट बढ़ेगा तभी टाउनशिप के लिए जमीन देंगे, राकेश टिकैत ने सम्राट सरकार को दी चेतावनी✦लोजपा विधायक व भू-माफियाओं से सांठगांठ रखने वाला CO हुआ सस्पेंड, डीजी स्पेशल ब्रांच की रिपोर्ट के बाद हुआ एक्शन✦घर के बाहर खेल रही 2 साल की बच्ची अचानक गायब, CCTV में महिला ले जाती दिखी✦रील का शौक बना जानलेवा: इंस्टाग्राम पर वीडियो बनाने के विवाद में छोटे भाई ने ले ली बड़े भाई की जान

सासाराम में सरेआम मर्डर, अपराधियों ने 2 भाइयों को मारी गोली, इलाके में सनसनी

SASARAM : इस वक्त एक बड़ी खबर सासाराम जिले से सामने आ रही है, जहां बेखौफ अपराधियों ने देर शाम एक बड़ी घटना को अंजाम दिया है. बदमाशों ने दो भाइयों को गोली मार दी है, जिसमें से एक

सासाराम में सरेआम मर्डर, अपराधियों ने 2 भाइयों को मारी गोली, इलाके में सनसनी
First Bihar
2 मिनट

SASARAM : इस वक्त एक बड़ी खबर सासाराम जिले से सामने आ रही है, जहां बेखौफ अपराधियों ने देर शाम एक बड़ी घटना को अंजाम दिया है. बदमाशों ने दो भाइयों को गोली मार दी है, जिसमें से एक की मौके पर ही मौत हो गई है. इस घटना के बाद इलाके में सनसनी फ़ैल गई है. पुलिस घटना की छानबीन में जुट गई है.


घटना रोहतास जिले के सासाराम की है, जहां काराकाट थाना इलाके के सकला गांव में बदमाशों ने एक बड़ी घटना को अंजाम दिया है. अपराधियों ने दो भाइयों को निशाना बनाया है. उन्हें गोली मार दी है. जिसके कारण एक भाई की मौत हो गई है. जबकि दूसरा गंभीर रूप से जख्मी हो गया है. आनन-फानन में उसे इलाज के लिए नजदीकी हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है. 


मृतक की पहचान रौशन कुमार के रूप में की गई है. जबकि घायल शख्स की पहचान अरुण कुमार के रूप में हुई है. उसे बिक्रमगंज के निजी क्लीनिक में एडमिट कराया गया है. बताया जा रहा है कि दोनों भाई मिठाई का दूकान चलाते हैं. शुरूआती जानकारी के मुताबिक आपसी विवाद में इस घटना को अंजाम देने की बात सामने आ रही है. गांव के ही दो लड़कों पर हत्याकांड को अंजाम देने का आरोप लगा है. वारदात की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है. 

रिपोर्टिंग
R

रिपोर्टर

Ranjan Kumar

FirstBihar संवाददाता