ब्रेकिंग
बिहार में उच्च शिक्षा की खुली पोल: NIRF रैंकिंग में निराशाजनक प्रदर्शन, Top 100 में एक भी विश्वविद्यालय नहींइंटरनेशनल फेक करेंसी गैंग का सरगना बिहार से अरेस्ट, STF और जिला पुलिस की संयुक्त कार्रवाई; मिलिट्री इंटेलिजेंस के इनपुट पर एक्शनपटना में दिनदहाड़े युवक-युवती पर चाकू से हमला, वायरल वीडियो से मचा हड़कंपपाकिस्तान के क्वेटा में रेलवे ट्रैक के पास बड़ा धमाका, अबतक 23 की मौत; 47 लोग घायलWHO ने इबोला को घोषित किया वैश्विक स्वास्थ्य आपातकाल, भारत ने जारी की ट्रैवल एडवाइजरीबिहार में उच्च शिक्षा की खुली पोल: NIRF रैंकिंग में निराशाजनक प्रदर्शन, Top 100 में एक भी विश्वविद्यालय नहींइंटरनेशनल फेक करेंसी गैंग का सरगना बिहार से अरेस्ट, STF और जिला पुलिस की संयुक्त कार्रवाई; मिलिट्री इंटेलिजेंस के इनपुट पर एक्शनपटना में दिनदहाड़े युवक-युवती पर चाकू से हमला, वायरल वीडियो से मचा हड़कंपपाकिस्तान के क्वेटा में रेलवे ट्रैक के पास बड़ा धमाका, अबतक 23 की मौत; 47 लोग घायलWHO ने इबोला को घोषित किया वैश्विक स्वास्थ्य आपातकाल, भारत ने जारी की ट्रैवल एडवाइजरी

सासाराम के कोचिंग में एक छात्र को मारी गोली, रंगदारी के लिए अपराधियों ने की ताबड़तोड़ फायरिंग

SASARAM : बिहार में इन दिनों अपराधियों ने पुलिस की नाक में दम कर रखा है. बढ़ती आपराधिक घटनाओं का ग्राफ नीचे गिरने का नाम नहीं ले रहा है. ताजा मामला सासाराम जिले का है. जहां रंग

FirstBihar
First Bihar
2 मिनट

SASARAM : बिहार में इन दिनों अपराधियों ने पुलिस की नाक में दम कर रखा है. बढ़ती आपराधिक घटनाओं का ग्राफ नीचे गिरने का नाम नहीं ले रहा है. ताजा मामला सासाराम जिले का है. जहां रंगदारी के लिए अपराधियों ने एक बड़ी वारदात को अंजाम दिया है. प्राइवेट कोचिंग में अपराधियों ने एक छात्र को गोली मार दी है. पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है. 


वारदात रोहतास जिले के सासाराम इलाके की है. जहां नगर थाना के धर्मशाला चौक पर अपराधियों ने एक कोचिंग में ताबड़तोड़ फायरिंग की. इस घटना में एक स्टूडेंट को गोली लगी है. उसकी हालत नाजुक बताई जा रही है. आनन-फानन में उसे इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है. मिली जानकारी के मुताबिक कौशल विकास मिशन की कोचिंग सेंटर में गोलीबारी की गई है. 


इस वारदात के बाद इलाके में हड़कंप मच गया है. पुलिस ने बताया कि मामले की छानबीन की जा रही है. उन्होंने बताया कि कोचिंग संचालक के बयान के मुताबिक रंगदारी के लिए अपराधियों ने इस वारदात को अंजाम दिया है. वहीं दूसरी ओर रोहतास पुलिस को एक बड़ी कामयाबी मिली है. नगर थाना ने तकिया इलाके से 10 अपराधियों को दबोचा है. गिरफ्त अपराधियों के पास से 3 पिस्टल, 7 कारतूस, 35 सिमकार्ड तथा 13 हजार रुपये नगद बरामद किये गए हैं. 

टैग्स
रिपोर्टिंग
R

रिपोर्टर

Ranjan Kumar

FirstBihar संवाददाता