ब्रेकिंग
दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी✦दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी

सासाराम में चाय दुकानदार के स्टाफ की दिनदहाड़े हत्या, पेचकस से किया ताबड़तोड़ हमला

SASARAM: सासाराम नगर थाना क्षेत्र के बौलिया रोड में एक चाय नाश्ते की दुकान पर काम करने वाले व्यक्ति की हत्या कर दी गई। बताया जाता है कि सीने में पेचकस से वार कर मनोज कुमार को

सासाराम में चाय दुकानदार के स्टाफ की दिनदहाड़े हत्या, पेचकस से किया ताबड़तोड़ हमला
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

SASARAM: सासाराम नगर थाना क्षेत्र के बौलिया रोड में एक चाय नाश्ते की दुकान पर काम करने वाले व्यक्ति की हत्या कर दी गई। बताया जाता है कि सीने में पेचकस से वार कर मनोज कुमार को बुरी तरह घायल कर दिया गया था। आनन-फानन में उसे सदर अस्पताल ले जाया गया जहां उसकी मौत हो गयी।


बताया जाता है कि तिलौथू का रहने वाला मनोज कुमार अपने एक रिश्तेदार के यहां रहकर उसके दुकान में काम करता था। लेकिन आज अचानक उस पर हमला कर दिया गया और सीने में पेचकस से वार कर उसे घायल कर दिया गया। अस्पताल के सदर अस्पताल में जब उसका इलाज चल रहा था। तभी उसकी तबीयत ज्यादा बिगड़ गई और इलाज के दौरान ही मनोज की मौत हो गई। हत्या का कारण आपसी विवाद बताया जा रहा है। 


सूचना पर नगर थाना की पुलिस मौके पर पहुंची पूरे मामले की छानबीन में जुट गयी। ना घटना के कारणों का पता चल पाया है और ना ही मारने वाले की पहचान हो पाई है। अभी तक किसी की गिरफ्तारी की भी सूचना नहीं है। सासाराम के सदर अस्पताल में शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।


रिपोर्टिंग
R

रिपोर्टर

RANJAN

FirstBihar संवाददाता