ब्रेकिंग
मुंगेर के स्कूल में छात्र की पिटाई से बवाल, प्रिंसिपल का हाथ जोड़कर माफी मांगते वीडियो वायरल✦पीएम मोदी ने नीतीश कुमार को दिया खास सम्मान, विजय सिन्हा ने मुलाकात कर दी बधाई✦Cyclone Akwan का बिहार में दिखेगा असर, 9 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, कई ट्रेनें और फ्लाइटें रद्द✦BSEB Dummy Admit Card 2027: बिहार बोर्ड ने जारी किया दूसरा डमी एडमिट कार्ड, इस तारीख तक नहीं सुधारी गलती तो बढ़ सकती है परेशानी✦शादी के एक साल बाद खुला पत्नी का राज, दो पुरानी शादियों के दस्तावेज देख पति के उड़े होश✦मुंगेर के स्कूल में छात्र की पिटाई से बवाल, प्रिंसिपल का हाथ जोड़कर माफी मांगते वीडियो वायरल✦पीएम मोदी ने नीतीश कुमार को दिया खास सम्मान, विजय सिन्हा ने मुलाकात कर दी बधाई✦Cyclone Akwan का बिहार में दिखेगा असर, 9 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, कई ट्रेनें और फ्लाइटें रद्द✦BSEB Dummy Admit Card 2027: बिहार बोर्ड ने जारी किया दूसरा डमी एडमिट कार्ड, इस तारीख तक नहीं सुधारी गलती तो बढ़ सकती है परेशानी✦शादी के एक साल बाद खुला पत्नी का राज, दो पुरानी शादियों के दस्तावेज देख पति के उड़े होश

हार्डवेयर कारोबारी के बेटे की अपराधियों ने की हत्या

ROHTAS: अपराधियों ने हार्डवेयर कारोबारी के बेटे की हत्या कर दी. हत्या के बाद शव को एक घर में फेंक दिया. यह घटना रोहतास जिले के इंद्रपुरी ओपी थाना क्षेत्र के बस्तीपुर गांव की

FirstBihar
Manish Kumar
2 मिनट

ROHTAS:  अपराधियों ने हार्डवेयर कारोबारी के बेटे की हत्या कर दी. हत्या के बाद शव को एक घर में फेंक दिया. यह घटना रोहतास जिले के इंद्रपुरी ओपी थाना क्षेत्र के बस्तीपुर गांव की है. 

घटना के बारे में बताया जा रहा है कि मृतक फरहान हार्डवेयर दुकानदार जैनुल अंसारी का बेटा था. बगल के गांव में एक बारात में शामिल होने गया हुआ था. लेकिन अचानक रात में ही वह गायब हो गया. लोगों ने जब खोजबीन की तो बस्तीपुर के पास एक नए अर्धनिर्मित मकान से उसका शव बरामद हुआ. घटना के बाद डॉग स्क्वायड की टीम ने आसपास छानबीन की. लेकिन कुछ भी हाथ नहीं लगा.

मृतक फरहान डेहरी के जेम्स स्कूल का छात्र था. स्थानीय लोगों का कहना है कि फरहान के पिता का किसी से कोई दुश्मनी नहीं थी. आखिर किस परिस्थिति में उसकी हत्या की गई. बताया जाता है कि संभवत गला दबाकर फरहान की हत्या की गई. फिलहाल पुलिस कुछ भी कहने से बच रही हैं. 


टैग्स
रिपोर्टिंग
R

रिपोर्टर

Ranjan Kumar

FirstBihar संवाददाता