ब्रेकिंग
मुंगेर के स्कूल में छात्र की पिटाई से बवाल, प्रिंसिपल का हाथ जोड़कर माफी मांगते वीडियो वायरल✦पीएम मोदी ने नीतीश कुमार को दिया खास सम्मान, विजय सिन्हा ने मुलाकात कर दी बधाई✦Cyclone Akwan का बिहार में दिखेगा असर, 9 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, कई ट्रेनें और फ्लाइटें रद्द✦BSEB Dummy Admit Card 2027: बिहार बोर्ड ने जारी किया दूसरा डमी एडमिट कार्ड, इस तारीख तक नहीं सुधारी गलती तो बढ़ सकती है परेशानी✦शादी के एक साल बाद खुला पत्नी का राज, दो पुरानी शादियों के दस्तावेज देख पति के उड़े होश✦मुंगेर के स्कूल में छात्र की पिटाई से बवाल, प्रिंसिपल का हाथ जोड़कर माफी मांगते वीडियो वायरल✦पीएम मोदी ने नीतीश कुमार को दिया खास सम्मान, विजय सिन्हा ने मुलाकात कर दी बधाई✦Cyclone Akwan का बिहार में दिखेगा असर, 9 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, कई ट्रेनें और फ्लाइटें रद्द✦BSEB Dummy Admit Card 2027: बिहार बोर्ड ने जारी किया दूसरा डमी एडमिट कार्ड, इस तारीख तक नहीं सुधारी गलती तो बढ़ सकती है परेशानी✦शादी के एक साल बाद खुला पत्नी का राज, दो पुरानी शादियों के दस्तावेज देख पति के उड़े होश

रोहतास में आपसी विवाद को लेकर ताबड़तोड़ फायरिंग, 4 बच्चे समेत 6 लोग जख्मी, एक शख्स को चाकू से गोदा

ROHTAS : बिहार में बढ़ते अपराध के सामने पुलिस बौना साबित हो रही है. इस वक्त एक बड़ी खबर सामने आ रही है रोहतास जिले से जहां दो पक्षों में आपसी विवाद को लेकर जमकर फायरिंग हुई है.

FirstBihar
First Bihar
2 मिनट

ROHTAS : बिहार में बढ़ते अपराध के सामने पुलिस बौना साबित हो रही है. इस वक्त एक बड़ी खबर सामने आ रही है रोहतास जिले से जहां दो पक्षों में आपसी विवाद को लेकर जमकर फायरिंग हुई है. इस घटना में 4 बच्चे समेत आधा दर्जन लोग जख्मी बताये जा रहे हैं. घायलों में 2 बच्चियां भी शामिल हैं. पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है. 


वारदात जिले के दरिगांव थाना इलाके की है. जहां दरिगांव बाजार में एक बड़ी घटना हुई. मामूली से विवाद में हुई ताबड़तोड़ फायरिंग में  4 बच्चे समेत आधा दर्जन लोग जख्मी बताये जा रहे हैं. घायलों में 2 बच्चियां भी शामिल हैं. मिली जानकारी के मुताबिक एक शख्स को चाकू से गोदा गया है. सभी घायलों को इलाज के लिए सदर अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में भर्ती किया गया है. 


वारदात की सूचना मिलते ही फौरन मौके पर पहुंची पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है. दरिगांव थानाध्यक्ष घनश्याम कुमार ने बताया कि आरोपी को पकड़ने के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है. 

रिपोर्टिंग
R

रिपोर्टर

Ranjan Kumar

FirstBihar संवाददाता