ब्रेकिंग
BSEB Dummy Admit Card 2027: बिहार बोर्ड ने जारी किया दूसरा डमी एडमिट कार्ड, इस तारीख तक नहीं सुधारी गलती तो बढ़ सकती है परेशानी✦शादी के एक साल बाद खुला पत्नी का राज, दो पुरानी शादियों के दस्तावेज देख पति के उड़े होश✦CBSE का नया प्लान तैयार, अब 10वीं-12वीं के छात्रों को इन खूबियों के आधार पर मिलेंगे नंबर, जानिए किस बात पर रहेगा खास फोकस✦"बिन दुल्हन के लौटी बारात": जयमाला के बाद दूसरी लड़की को कमरे में ले गया दूल्हा, भड़की वधू ने शादी से किया इनकार✦सीवान में पुलिस टीम पर टूट पड़े लोग, जमकर की मारपीट; 30 लोगों के खिलाफ FIR✦BSEB Dummy Admit Card 2027: बिहार बोर्ड ने जारी किया दूसरा डमी एडमिट कार्ड, इस तारीख तक नहीं सुधारी गलती तो बढ़ सकती है परेशानी✦शादी के एक साल बाद खुला पत्नी का राज, दो पुरानी शादियों के दस्तावेज देख पति के उड़े होश✦CBSE का नया प्लान तैयार, अब 10वीं-12वीं के छात्रों को इन खूबियों के आधार पर मिलेंगे नंबर, जानिए किस बात पर रहेगा खास फोकस✦"बिन दुल्हन के लौटी बारात": जयमाला के बाद दूसरी लड़की को कमरे में ले गया दूल्हा, भड़की वधू ने शादी से किया इनकार✦सीवान में पुलिस टीम पर टूट पड़े लोग, जमकर की मारपीट; 30 लोगों के खिलाफ FIR

Rohtas Crime News: पुलिस के हत्थे चढ़ा शातिर जालसाज, अलग-अलग बैंकों के 53 ATM कार्ड़ बरामद

SASARAM: रोहतास की डेहरी थाना पुलिस ने एटीएम कार्ड की हेरा फेरी कर जालसाजी करने वाले गिरोह के सदस्य को 53 एटीएम कार्ड के साथ पकड़ा है। पकड़ा गया लड़का नाबालिक है। फिलहाल पुलिस आरोप

Rohtas Crime News: पुलिस के हत्थे चढ़ा शातिर जालसाज, अलग-अलग बैंकों के 53 ATM कार्ड़ बरामद
Mukesh Srivastava
2 मिनट

SASARAM: रोहतास की डेहरी थाना पुलिस ने एटीएम कार्ड की हेरा फेरी कर जालसाजी करने वाले गिरोह के सदस्य को 53 एटीएम कार्ड के साथ पकड़ा है। पकड़ा गया लड़का नाबालिक है। फिलहाल पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है और गिरोह के अन्य लोगों तक पहुंचने की कोशिश कर रही है।


बताया जाता है कि औरंगाबाद के रहने वाले गुलाम हैदर जब डेहरी के पाली रोड में स्थित एक्सिस बैंक के एटीएम में से पैसे निकाल रहे थे, इसी दौरान तीन चार की संख्या में जालसाज एटीएम के केबिन में घुसे और गुलाम हैदर को जालसाजी में फंसा कर एटीएम कार्ड बदलने लगे। ऐसे में गुलाम हैदर को शक हो गया और वह शोर मचाने लगा। इसके बाद उसने तत्काल पुलिस को सूचना दी। जब तक पुलिस मौके पर पहुंची, तीन जालसाज फरार हो गए जबकि एक लड़के को पकड़ के पुलिस को सौंप दिया गया।


पकड़े गए किशोर के पास से अलग अलग बैंकों के 53 एटीएम कार्ड बरामद किए गए हैं। एएसपी के. कोटा किरण कुमार ने बताया कि यह एक इंटर स्टेट गैंग है। जो लोगों को अपने झांसे में फंसा कर एटीएम कार्ड बदल देता था तथा पैसे निकाल लेते थे। चुकी तीन जालसाज भागने में सफल रहे हैं। लेकिन घटनाक्रम के दौरान मिले इनपुट के आधार पर फरार अपराधी एवं मास्टरमाइंड की तलाश की जा रही है।

रिपोर्टिंग
R

रिपोर्टर

Ranjan Kumar

FirstBihar संवाददाता