ब्रेकिंग
BSEB Dummy Admit Card 2027: बिहार बोर्ड ने जारी किया दूसरा डमी एडमिट कार्ड, इस तारीख तक नहीं सुधारी गलती तो बढ़ सकती है परेशानी✦शादी के एक साल बाद खुला पत्नी का राज, दो पुरानी शादियों के दस्तावेज देख पति के उड़े होश✦CBSE का नया प्लान तैयार, अब 10वीं-12वीं के छात्रों को इन खूबियों के आधार पर मिलेंगे नंबर, जानिए किस बात पर रहेगा खास फोकस✦"बिन दुल्हन के लौटी बारात": जयमाला के बाद दूसरी लड़की को कमरे में ले गया दूल्हा, भड़की वधू ने शादी से किया इनकार✦सीवान में पुलिस टीम पर टूट पड़े लोग, जमकर की मारपीट; 30 लोगों के खिलाफ FIR✦BSEB Dummy Admit Card 2027: बिहार बोर्ड ने जारी किया दूसरा डमी एडमिट कार्ड, इस तारीख तक नहीं सुधारी गलती तो बढ़ सकती है परेशानी✦शादी के एक साल बाद खुला पत्नी का राज, दो पुरानी शादियों के दस्तावेज देख पति के उड़े होश✦CBSE का नया प्लान तैयार, अब 10वीं-12वीं के छात्रों को इन खूबियों के आधार पर मिलेंगे नंबर, जानिए किस बात पर रहेगा खास फोकस✦"बिन दुल्हन के लौटी बारात": जयमाला के बाद दूसरी लड़की को कमरे में ले गया दूल्हा, भड़की वधू ने शादी से किया इनकार✦सीवान में पुलिस टीम पर टूट पड़े लोग, जमकर की मारपीट; 30 लोगों के खिलाफ FIR

Rohtas Crime News: होमगार्ड जवान को गोली मारने वाला युवक अरेस्ट, वर्चस्व को लेकर वारदात को दिया था अंजाम

SASARAM: सासाराम में मुफस्सिल थाना क्षेत्र के समरडीहा में बीते एक अक्टूबर को बेखौफ बदमाशों ने एक होमगार्ड जवान को गोली मारकर बुरी तरह से घायल कर दिया था। इस मामले में पुलिस ने एक क

Rohtas Crime News: होमगार्ड जवान को गोली मारने वाला युवक अरेस्ट, वर्चस्व को लेकर वारदात को दिया था अंजाम
Mukesh Srivastava
2 मिनट

SASARAM: सासाराम में मुफस्सिल थाना क्षेत्र के समरडीहा में बीते एक अक्टूबर को बेखौफ बदमाशों ने एक होमगार्ड जवान को गोली मारकर बुरी तरह से घायल कर दिया था। इस मामले में पुलिस ने एक किशोर को गिरफ्तार किया है।


बताया जा रहा है कि दहशत फैलाने और खुद का वर्चस्व कायम करने के इरादे से नाबालिक लड़के ने फायरिंग की वारदात को अंजाम दिया था।इस फायरिंग में करगहर के लडूई के रहने वाले होमगार्ड जवान रमाशंकर राय घायल हो गए थे। रोहतास के एसपी रौशन कुमार ने बताया कि पकड़ा गया बालक पहले भी गांव में फायरिंग कर चुका था लेकिन उस दौरान कोई कोई शिकायत दर्द नहीं होने के कारण उसके हौसले बढ़ गए थे। 


इसके बाद वह सड़क पर फायरिंग करने लगा। पुलिस ने इस दौरान उपयोग किए गए बाइक भी बरामद कर लिया है। आरोपी के साथ वारदात के दौरान बाइक चला रहे पंकज यादव और एक अन्य युवक को पुलिस तलाश कर रही है। पुलिस ने दोनों को जल्द ही गिरफ्तार कर लेने का भरोसा दिलाया है।

रिपोर्टिंग
R

रिपोर्टर

Ranjan Kumar

FirstBihar संवाददाता