ब्रेकिंग
खान सर की अग्रिम जमानत पर सुनवाई पूरी, कोर्ट इस दिन सुनाएगा फैसला; मिलेगी राहत या जाएंगे जेल?Bihar News : बांकीपुर उपचुनाव: बूथ अध्यक्ष से विधानसभा उम्मीदवार तक पहुंचे अभिषेक बंटी, बीजेपी ने साधारण कार्यकर्ता पर जताया भरोसाBihar News : बिहार में PhD के नियम बदल गए! अब 7.5 CGPA वालों को बिना मास्टर मिलेगी सीधी एंट्रीBihar News : बिहार को मिली बड़ी सौगात! सुपौल से दरभंगा के बीच बनेगा नया नेशनल हाईवे, इन जिलों की बदल जाएगी तस्वीरBihar News: TRE 4 अभ्यर्थियों के लिए खुशखबरी! 25 जुलाई तक BPSC को जाएगी अधियाचना, भर्ती प्रक्रिया होगी तेजखान सर की अग्रिम जमानत पर सुनवाई पूरी, कोर्ट इस दिन सुनाएगा फैसला; मिलेगी राहत या जाएंगे जेल?Bihar News : बांकीपुर उपचुनाव: बूथ अध्यक्ष से विधानसभा उम्मीदवार तक पहुंचे अभिषेक बंटी, बीजेपी ने साधारण कार्यकर्ता पर जताया भरोसाBihar News : बिहार में PhD के नियम बदल गए! अब 7.5 CGPA वालों को बिना मास्टर मिलेगी सीधी एंट्रीBihar News : बिहार को मिली बड़ी सौगात! सुपौल से दरभंगा के बीच बनेगा नया नेशनल हाईवे, इन जिलों की बदल जाएगी तस्वीरBihar News: TRE 4 अभ्यर्थियों के लिए खुशखबरी! 25 जुलाई तक BPSC को जाएगी अधियाचना, भर्ती प्रक्रिया होगी तेज

रेलवे पुलिस की बड़ी लापरवाही, पोस्टमार्टम के बाद पुल से सोन नदी में फेंका दो शव

SASARAM: पोस्टमार्टम के बाद दो लावारिस लाशों को सोन नदी में फेंके जाने का मामला सामने आया है। दो दिन पहले ही दोनों शव का पोस्टमार्टम किया गया था। आज दोनों शव रेलवे पुल के नीचे सोन

रेलवे पुलिस की बड़ी लापरवाही, पोस्टमार्टम के बाद पुल से सोन नदी में फेंका दो शव
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

SASARAM: पोस्टमार्टम के बाद दो लावारिस लाशों को सोन नदी में फेंके जाने का मामला सामने आया है। दो दिन पहले ही दोनों शव का पोस्टमार्टम किया गया था। आज दोनों शव रेलवे पुल के नीचे सोन नदी से मिलने से हड़कंप मच गया। रेलवे पुलिस पर गंभीर आरोप लगा है। पुल से सोन नदी में दोनों लाश को फेंकने का आरोप है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की छानबीन में जुटी है। एएसपी ने कहा है कि जिस किसी ने ऐसा काम किया है उसके खिलाफ कार्रवाई होगी। 


डेहरी के एएसपी शुभांक मिश्रा ने बताया है कि बरामद दोनों शव का पोस्टमार्टम किया जा चुका है। यह रेलवे पुलिस की बड़ी लापरवाही है। डेड बॉडी का डिस्पोजल किए बिना ही उसे ट्रेन से नीचे नदी में फेंक दिया गया। यह काफी गंभीर मामला है। इस मामले में जिस किसी ने भी लापरवाही बरती है उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। 


बता दें कि आज पुलिस को सूचना मिली थी कि डालमिया नगर इलाके के मकराइन के पास सोन नदी में रेलवे पुल के नीचे पाया नंबर 87 के पास प्लास्टिक ने बंधा हुआ दो शव पड़ा हुआ मिला है। इस बात की खबर जंगल में लगी आग की तरह फैल गई और देखते ही देखते लोगों की भारी भीड़ इकट्ठा हो गई। इस बात की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों डेड बॉडी को पानी से बाहर निकाला।


 एफएसएल टीम की मौजूदगी में प्लास्टिक के रैपर को निकाला गया गया तो पता चला कि बॉडी का पहले से ही पोस्टमार्टम किया जा चुका है। एएसपी ने बताया कि प्रथमदृष्टया जो जानकारी सामने आई है वो यह है कि अज्ञात भिखारी का एक शव है और दूसरा शव ट्रेन से कट के मृत लावारिस व्यक्ति का है। फिलहाल दोनों की पहचान अभी भी नहीं हो पाई है। ऐसे में बिना सामाजिक प्रक्रिया अपनाए दोनों शवों को पानी में फेंक दिया गया। फिलहाल पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है। रेलवे पुलिस की बड़ी लापरवाही, पोस्टमार्टम के बाद पुल से सोन नदी में फेंका दो शवरेलवे पुलिस की बड़ी लापरवाही, पोस्टमार्टम के बाद पुल से सोन नदी में फेंका दो शवरेलवे पुलिस की बड़ी लापरवाही, पोस्टमार्टम के बाद पुल से सोन नदी में फेंका दो शवरेलवे पुलिस की बड़ी लापरवाही, पोस्टमार्टम के बाद पुल से सोन नदी में फेंका दो शवरेलवे पुलिस की बड़ी लापरवाही, पोस्टमार्टम के बाद पुल से सोन नदी में फेंका दो शव

रेलवे पुलिस की बड़ी लापरवाही, पोस्टमार्टम के बाद पुल से सोन नदी में फेंका दो शव

टैग्स
रिपोर्टिंग
R

रिपोर्टर

RANJAN

FirstBihar संवाददाता