ब्रेकिंग
दिलीप जायसवाल की कुर्सी पर निशांत कुमार ने कर लिया कब्जा: शपथ ग्रहण में दिखा दिलचस्प नज़ाराहलवाई की संदिग्ध मौत से सनसनी, परिजनों ने हत्या की जताई आशंका; थाना के सामने शव रखकर किया बवाल1st Bihar जो कहता है वही होता है...बाकी सब हैं पीछे-पीछे, निशांत की खबर पर 100 फीसदी लगी मुहर, बने पावर सेंटर बिहार कैबिनेट विस्तार: गांधी मैदान में 32 मंत्रियों ने ली शपथ, पीएम मोदी. शाह, राजनाथ सिंह, सीएम सम्राट और नीतीश कुमार समेत तमाम NDA नेता मौजूदसम्राट कैबिनेट में मंत्री बनने जा रहे निशांत कुमार, शपथ ग्रहण से पहले पिता नीतीश कुमार का लिया आशीर्वाददिलीप जायसवाल की कुर्सी पर निशांत कुमार ने कर लिया कब्जा: शपथ ग्रहण में दिखा दिलचस्प नज़ाराहलवाई की संदिग्ध मौत से सनसनी, परिजनों ने हत्या की जताई आशंका; थाना के सामने शव रखकर किया बवाल1st Bihar जो कहता है वही होता है...बाकी सब हैं पीछे-पीछे, निशांत की खबर पर 100 फीसदी लगी मुहर, बने पावर सेंटर बिहार कैबिनेट विस्तार: गांधी मैदान में 32 मंत्रियों ने ली शपथ, पीएम मोदी. शाह, राजनाथ सिंह, सीएम सम्राट और नीतीश कुमार समेत तमाम NDA नेता मौजूदसम्राट कैबिनेट में मंत्री बनने जा रहे निशांत कुमार, शपथ ग्रहण से पहले पिता नीतीश कुमार का लिया आशीर्वाद

पूर्व विधायक सुनील पांडेय जेल से रिहा: 9 महीने से जेल में बंद थे, उत्तर प्रदेश पुलिस ने किया था गिरफ्तार

SASARAM: बिहार के बाहुबली पूर्व विधायक सुनील पांडेय आज जेल से रिहा हो गये हैं. सुनील पांडेय को पिछले साल उत्तर प्रदेश की पुलिस ने गिरफ्तार किया था. उन पर हत्या की साजिश रचने का आरो

पूर्व विधायक सुनील पांडेय जेल से रिहा: 9 महीने से जेल में बंद थे, उत्तर प्रदेश पुलिस ने किया था गिरफ्तार
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

SASARAM: बिहार के बाहुबली पूर्व विधायक सुनील पांडेय आज जेल से रिहा हो गये हैं. सुनील पांडेय को पिछले साल उत्तर प्रदेश की पुलिस ने गिरफ्तार किया था. उन पर हत्या की साजिश रचने का आरोप था. उस मामले में जमानत मिलने के बाद सुनील पांडेय को जेल से रिहा कर दिया गया.


पिछले साल 18 अगस्त को उत्तर प्रदेश पुलिस ने सुनील पांडेय को गिरफ्तार किया था. उन्हें पहले उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर जिले की जेल में रखा गया था. बाद में उन्हें बिहार के सासाराम जेल भेजा गया था, जहां कि कोर्ट में उनके खिलाफ दर्ज मामले की सुनवाई हो रही थी. जमानत मिलने के बाद सुनील पांडेय बिहार की सासाराम जेल से बाहर आये.


बता दें कि पिछले साल अगस्त महीने में उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर जेल के विंध्याचल अष्टभुजा पहाड़ी पर एक वृद्ध की गोली मारकर हत्या कर दी गयी थी. 14 अगस्त 2022 को विध्यांचल थाना क्षेत्र के अष्टभुजा पहाड़ी पर मछिंदरा कुंड के पास पूर्व विधायक सुनील पांडेय के साथ कुछ लोग आए थे. सुनील पांडेय के आए लोगों के बीच मछिंदरा पहाड़ी पर शराब के नशे में विवाद हो गया. इसके बाद आपस में ही गोलीबारी होने लगी. इसी दौरान एक गोली 75 वर्षीय कन्हैया प्रसाद के पेट में लग गयी थी, जिससे उनकी मौत हो गयी थी.  


मिर्जापुर पुलिस ने पहले गोलीबारी में शामिल छह आरोपियों को पकड़कर जेल भेजा था. बाद में सुनील पांडेय का नाम आने पर उनसे पूछताछ की गयी थी. फिर पुलिस ने सुनील पांडेय को इस आधार पर जेल भेज दिया कि उनके कारण ही गोलीबारी हुई थी, जिसमें 75 साल के वृद्ध की मौत हुई. सुनील पांडेय पर हत्या के लिए आपराधिक षड़यंत्र रचने का आरोप लगा था. 


सुनील पांडेय का नाम बिहार के बाहुबली नेताओं में शुमार किया जाता है. अपराध के साथ-साथ वह किसी दूसरे वजह से भी सुर्खियों में रहे हैं.  सुनील पांडेय ने जेल में रहते हुए पीएचडी की थी.

रिपोर्टिंग
R

रिपोर्टर

RANJAN

FirstBihar संवाददाता

संबंधित खबरें