ब्रेकिंग
PMCH में जूनियर डॉक्टरों की हड़ताल खत्म, स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार की पहल का असर; अधीक्षक को किया था तलबनेपाल की बारिश का बिहार में असर: तिरहुत की नदियों का जलस्तर बढ़ा, संभावित बाढ़ को लेकर आयुक्त ने जिलों को दिए सख्त निर्देशकब जारी होगा BPSC TRE4 का नोटिफिकेशन? शिक्षक बहाली पर शिक्षा मंत्री ने दिया यह जवाबBihar News: DDC ने पत्नी के नाम पर करोड़ों की संपत्ति अर्जित की और छुपा लिया...SVU की छापेमारी में खुली थी पोल, निलंबित अफसर के खिलाफ शुरू हुआ डिपार्टमेंटल प्रोसिडिंग बिहार में प्राइवेट स्कूलों की मनमानी होगी खत्म, शिक्षा विभाग जल्द जारी करेगा नया SOP, नियमों की अनदेखी पड़ेगी भारी!PMCH में जूनियर डॉक्टरों की हड़ताल खत्म, स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार की पहल का असर; अधीक्षक को किया था तलबनेपाल की बारिश का बिहार में असर: तिरहुत की नदियों का जलस्तर बढ़ा, संभावित बाढ़ को लेकर आयुक्त ने जिलों को दिए सख्त निर्देशकब जारी होगा BPSC TRE4 का नोटिफिकेशन? शिक्षक बहाली पर शिक्षा मंत्री ने दिया यह जवाबBihar News: DDC ने पत्नी के नाम पर करोड़ों की संपत्ति अर्जित की और छुपा लिया...SVU की छापेमारी में खुली थी पोल, निलंबित अफसर के खिलाफ शुरू हुआ डिपार्टमेंटल प्रोसिडिंग बिहार में प्राइवेट स्कूलों की मनमानी होगी खत्म, शिक्षा विभाग जल्द जारी करेगा नया SOP, नियमों की अनदेखी पड़ेगी भारी!

पुलिस के हत्थे चढ़ा उत्तर प्रदेश का बड़ा माफिया, यूपी से बिहार भेजता था शराब की खेप

SASARAM: पूर्ण शराबबंदी कानून लागू होने के बावजूद दूसरे प्रदेशों से बड़े पैमाने पर शराब की खेप बिहार पहुंचती है। दूसरे राज्यों में बैठकर माफिया शराब की खेप को बिहार के विभिन्न जिलो

पुलिस के हत्थे चढ़ा उत्तर प्रदेश का बड़ा माफिया, यूपी से बिहार भेजता था शराब की खेप
Mukesh Srivastava
2 मिनट

SASARAM: पूर्ण शराबबंदी कानून लागू होने के बावजूद दूसरे प्रदेशों से बड़े पैमाने पर शराब की खेप बिहार पहुंचती है। दूसरे राज्यों में बैठकर माफिया शराब की खेप को बिहार के विभिन्न जिलों तक पहुंचा रहे हैं। रोहतास पुलिस के हत्थे ए बड़ा शराब माफिया चढा है, जो यूपी में रहकर शराब की खेप बिहार पहुंचाने का काम करता था। रोहतास पुलिस की टीम ने यूपी में छापेमारी कर उसे गिरफ्तार किया है।


दरअसल, शराब माफिया नसीर खान यूपी में रहकर शराब की खेप को बिहार भेजवाने का काम कर रहा था। गुप्त सूचना के आधार पर रोहतास पुलिस की एक विशेष टीम ने उत्तर प्रदेश के रामपुर जिले के सहनाद नगर से नसीर खान नामक को गिरफ्तार किया है। पिछले दो सालों से रोहतास पुलिस को नासिर खान की तलाश थी। वह कई राज्यों से शराब का कारोबार करता है और बिहार में शराब सप्लाई करने के लिए कुख्यात है।


रोहतास एसपी विनीत कुमार ने बताया है कि 9 जून 2021 को कोचस थाना पुलिस ने ने शराब लदे ट्रक को जब्त किया था। ट्रक से 8 हज़ार लीटर शराब बरामद किया गया था। उस मामले में अबतक 12 लोगों की गिरफ्तारी हो चुकी थी लेकिन पुलिस को शराब सप्लाई करने वाले माफिया की तलाश थी। बाद में विशेष टीम ने यूपी के रामपुर जिला में जाकर यूपी पुलिस की मदद से छापेमारी कर नसीर को धर दबोचा। नसीर के तार यूपी के अलावे हरियाणा और दिल्ली से जुड़े हैं।

रिपोर्टिंग
R

रिपोर्टर

Ranjan Kumar

FirstBihar संवाददाता