ब्रेकिंग
अशोकधाम भगदड़ के बाद अलर्ट मोड में सरकार, अंतिम सोमवारी और पूर्णिमा के मौके पर 10 अधिकारियों की प्रतिनियुक्ति, पूरी लिस्ट देखिएपश्चिम चंपारण बस हादसा: पांच लोगों की मौत के बाद सड़क पर उतरे परिजन, शव सड़क पर रखकर की मुआवजे की मांगलुंगी पहनकर प्रेस कॉन्फ्रेंस करने पहुंचे विधायक IP गुप्ता, पत्रकारों से बोले-‘मोदी जी मेरे सपने में आए थे’ पटना में डराने लगी गंगा: भद्र घाट और महावीर घाट की सड़क पर पानी; SDRF और NDRF को अलर्ट रहने के निर्देशस्कूल से लौट रही छात्रा पर धारदार हथियार से हमला, गर्दन पर गंभीर चोट; हालत नाजुक अशोकधाम भगदड़ के बाद अलर्ट मोड में सरकार, अंतिम सोमवारी और पूर्णिमा के मौके पर 10 अधिकारियों की प्रतिनियुक्ति, पूरी लिस्ट देखिएपश्चिम चंपारण बस हादसा: पांच लोगों की मौत के बाद सड़क पर उतरे परिजन, शव सड़क पर रखकर की मुआवजे की मांगलुंगी पहनकर प्रेस कॉन्फ्रेंस करने पहुंचे विधायक IP गुप्ता, पत्रकारों से बोले-‘मोदी जी मेरे सपने में आए थे’ पटना में डराने लगी गंगा: भद्र घाट और महावीर घाट की सड़क पर पानी; SDRF और NDRF को अलर्ट रहने के निर्देशस्कूल से लौट रही छात्रा पर धारदार हथियार से हमला, गर्दन पर गंभीर चोट; हालत नाजुक

Bihar News: बादल सिंह हत्याकांड में पुलिस ने जांच तेज की, तीन अलग-अलग केस दर्ज; बर्थडे पार्टी के दौरान DSP ने चलाई थी गोली

SASARAM: सासाराम नगर थाना क्षेत्र में यातायात डीएसपी(Traffic dsp) आदिल बिलाल की जन्मदिन की पार्टी मना रहे युवक की गोली मारकर हत्या(murder) तथा फायरिंग(firing) की घटना के मामले में

Bihar News: बादल सिंह हत्याकांड में पुलिस ने जांच तेज की, तीन अलग-अलग केस दर्ज; बर्थडे पार्टी के दौरान DSP ने चलाई थी गोली
Mukesh Srivastava
2 मिनट

SASARAM: सासाराम नगर थाना क्षेत्र में यातायात डीएसपी(Traffic dsp) आदिल बिलाल की जन्मदिन की पार्टी मना रहे युवक की गोली मारकर हत्या(murder) तथा फायरिंग(firing) की घटना के मामले में तीन अलग-अलग केस दर्ज(case file) किए गए हैं। रोहतास एसपी ने बताया है कि पूरी घटना महज 4 मिनट के अंदर हो गई थी।


दरअसल, शुक्रवार की देर रात 10:35 से लेकर 10:39 के बीच यह घटना हुई है। रोहतास के एसपी रोशन कुमार का कहना है कि पूरे मामले की उच्च स्तरीय जांच की जा रही है। साथ ही ट्रैफिक डीएसपी एवं उनके बॉडीगार्ड का हथियार जब्त कर लिया गया है तथा पूरी व्यवस्थित तरीके से जांच की जा रही है।


एसपी ने बताया कि एनएचआरसी के गाइडलाइन के अनुसार सभी एविडेंस का कलेक्शन किया जा रहा है। साथ ही सड़क पर लगाए गए सीसीटीवी कैमरे का फुटेज खंगाला जा रहा है। जिसमें स्थिति पूरी तरह से स्पष्ट हो गई है। बता दें कि जन्मदिन की पार्टी कर रहे कुछ युवकों तथा ट्रैफिक डीएसपी मो. आदिल बेलाल के साथ हुई झड़प में डीएसपी द्वारा एक बादल कुमार सिंह नामक युवक की गोली मार कर हत्या का मामला सामने आया था। जिसके बाद इलाके में सनसनी फैल गई है।


इस घटना को लेकर शहर में तनाव है। जिसको लेकर भारी संख्या में पुलिस बल की तनाती की गई है। डॉग स्क्वायड की टीम जांच कर रही है। मामले में अलग-अलग तीन प्राथमिक की दर्ज किया गया है। ट्रैफिक डीएसपी आदिल बेलाल, मृतक के परिजन तथा पुलिस ने भी एक एफआईआर दर्ज किया है। जिसके आधार पर जांच शुरू कर दी गई है। बता दे कि वारदात में दो अन्य युग को भी गोली लगी है, जिनका इलाज चल रहा है।

रिपोर्टिंग
R

रिपोर्टर

Ranjan Kumar

FirstBihar संवाददाता