ब्रेकिंग
बिहार पुलिस में बड़ा फेरबदल, पटना में 195 दारोगा का तबादला; शहरी क्षेत्र के 83 और ग्रामीण इलाके के 112 पुलिसकर्मी बदले, देखें पूरी लिस्ट..✦बिहार में 3 IPS अधिकारियों का तबादला, भानू प्रताप सिंह पुलिस मुख्यालय बुलाए गए, शैलेन्द्र सिंह बने खगड़िया SP✦बिहार विधान परिषद में बहाली में बड़ा खेल करके गये अवधेश बाबू! जांच में सनसनीखेज खुलासा, बड़े पैमाने पर रद्द हो सकती है नियुक्ति✦बिहार के रेल यात्रियों को राहत, पूर्व मध्य रेलवे ने 5 जोड़ी स्पेशल ट्रेनों का बढ़ाया परिचालन, देखें पूरा शेड्यूल✦भ्रष्ट इंजीनियर पर SVU का शिकंजा: 5 ठिकानों पर छापेमारी में मिले 31.42 लाख कैश, करोड़ों की जमीन-फ्लैट; 1 करोड़ से अधिक बैंक बैलेंस✦बिहार पुलिस में बड़ा फेरबदल, पटना में 195 दारोगा का तबादला; शहरी क्षेत्र के 83 और ग्रामीण इलाके के 112 पुलिसकर्मी बदले, देखें पूरी लिस्ट..✦बिहार में 3 IPS अधिकारियों का तबादला, भानू प्रताप सिंह पुलिस मुख्यालय बुलाए गए, शैलेन्द्र सिंह बने खगड़िया SP✦बिहार विधान परिषद में बहाली में बड़ा खेल करके गये अवधेश बाबू! जांच में सनसनीखेज खुलासा, बड़े पैमाने पर रद्द हो सकती है नियुक्ति✦बिहार के रेल यात्रियों को राहत, पूर्व मध्य रेलवे ने 5 जोड़ी स्पेशल ट्रेनों का बढ़ाया परिचालन, देखें पूरा शेड्यूल✦भ्रष्ट इंजीनियर पर SVU का शिकंजा: 5 ठिकानों पर छापेमारी में मिले 31.42 लाख कैश, करोड़ों की जमीन-फ्लैट; 1 करोड़ से अधिक बैंक बैलेंस

पिकअप वैन ने बाइक में मारी टक्कर, युवक-युवती की दर्दनाक मौत, अब तक नहीं हुई दोनों की पहचान

SASARAM: सासाराम में सड़क हादसे में दो की दर्दनाक मौत हो गयी है। घटना मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के चितौली के पास सासाराम-चौसा पथ पर हुई। जहां एक पिकअप वैन की चपेट में आने से बाइक सवार

पिकअप वैन ने बाइक में मारी टक्कर, युवक-युवती की दर्दनाक मौत, अब तक नहीं हुई दोनों की पहचान
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

SASARAM: सासाराम में सड़क हादसे में दो की दर्दनाक मौत हो गयी है। घटना मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के चितौली के पास सासाराम-चौसा पथ पर हुई। जहां एक पिकअप वैन की चपेट में आने से बाइक सवार युवक और युवती की मौत हो गई। दोनों मृतकों की पहचान अभी तक नहीं हो पाई है। 


बताया जाता है कि करगहर की ओर से एक बाइक पर सवार युवक-युवती सासाराम की ओर जा रहे थे। इसी दौरान चौखंडा चितौली के पास एक अनियंत्रित पिकअप ने बाइक को टक्कर मार दी। जिसके बाद दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची सरकारी एंबुलेंस से दोनों को अस्पताल पहुंचाया लेकिन इलाज के दौरान युवक और युवती की मौत हो गयी। दोनों की पहचान अब तक नहीं हो पाई है। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है। पुलिस मृतकों की पहचान में जुटी है। बाइक के रजिस्ट्रेशन नंबर के आधार पर मृतक का पता लगाया जा रहा है


टैग्स
रिपोर्टिंग
R

रिपोर्टर

RANJAN

FirstBihar संवाददाता